राजस्थान में 7वां वेतन आयोग लागू, 12 लाख कर्मचारियों को होगा फायदा
नई दिल्ली। राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने मंगलवार को राज्य में सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों को लागू होने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री के इस कदम से राज्य के 12 लाख कर्मचारियों और पेंशनर्स को फायदा होगा। सरकार की तरफ से कर्मचारियों के लिए यह दिवाली की सौगात थी।

बता दें कि केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए सातवां वेतन लागू होने के बाद से ही राजस्थान के कर्मचारी उसी तर्ज पर अपने लिए वेतन आयोग को लागू करने की मांग कर रहे थे। कर्मचारियों की मांग के बाद बीते महीने राजस्थान सरकार ने तीन सदस्यों वाली समिति का गठन किया था जिसने कर्मचारियों के वेतन में संसोधन और उससे राज्य सरकार पर पड़ने वाली वित्तीय भार की रिपोर्ट सरकार को सौंपी थी।
एक आकलन के मुताबिक सातवां वेतन लागू होने के बाद राज्य सरकार पर 10 हजार करोड़ का अतिरिक्त वित्तीय बार बढ़ेगा। सरकार ने इसी माह से सातवां वेतन आयोग लागू होने की बात कही है जिसके मुताबिक अक्टूबर माह से कर्मचारियों को लगभग 15 प्रतिशत बढ़ी हुई सैलरी मिलेगी।












Click it and Unblock the Notifications