Rajasthan CM Kisan Samman Yojana: 5वीं किस्त में क्यों हो रही है देरी और कब आएंगे खाते में पैसे? आ गया अपडेट
Rajasthan CM Kisan Samman Yojana: राजस्थान के किसान राज्य सरकार से मिलने वाली सहायता राशि मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का इंतजार कर रहे हैं। पहले चर्चा थी कि 25 दिसंबर तक किसानों के खाते में पैसे आ जाएंगे। हालांकि, अब देरी को लेकर एक अहम अपडेट सामने आया है। कुछ प्रशासनिक और तकनीकी कारणों से भुगतान में देरी हो गई थी। राज्य सरकार 5वीं किस्त जारी करने से पहले लाभार्थियों की कड़ाई से जांच कर रही है।
राज्य सरकार की इस योजना के तहत पात्र किसानों को सालाना आर्थिक सहायता दी जाती है, जिससे उन्हें खेती से जुड़े खर्चों में मदद मिल सके। पिछली किस्त 18 अक्टूबर 2025 को जारी की गई थी। उस समय लगभग 74 लाख किसानों के बैंक खातों में सीधे राशि ट्रांसफर की गई थी। इस बार स्क्रूटनी के बाद लाखों अपात्र किसानों का नाम काटा जा सकता है।

Rajasthan CM Kisan Samman Yojana: 5वीं किस्त से पहले स्क्रूटनी
- हालांकि, 5वीं किस्त में हो रही देरी की वजह से किसान परेशान हैं। अब सूत्रों के हवाले से जानकारी मिली है कि 5वीं किस्त जारी करने से पहले सरकार कड़ाई से स्क्रूटनी कर रही है।
- इस बार लाभार्थियों की संख्या में बदलाव देखने को मिल सकता है। जानकारी के मुताबिक, ई-केवाईसी (e-KYC) और भूमि रिकॉर्ड से संबंधित लैंड सीडिंग की प्रक्रिया पूरी न करने वाले किसानों को अस्थायी रूप से सूची से बाहर किया जा सकता है।
- अनुमान है कि करीब 9 लाख किसानों के नाम लाभार्थी सूची से हट सकते हैं, जिससे इस बार लाभ पाने वाले किसानों की संख्या घटकर लगभग 65 लाख रह सकती है।
- ऐसे में जिन किसानों ने अब तक जरूरी औपचारिकताएं पूरी नहीं की हैं, उनके लिए जल्द से जल्द प्रक्रिया पूरी करना बेहद जरूरी है।
Rajasthan CM Kisan Samman Yojana: सालाना मिलते हैं 3 हजार
मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना राजस्थान सरकार की महत्वाकांक्षी पहल है। इसके तहत छोटे और सीमांत किसानों को राज्य सरकार की ओर से सालाना ₹3,000 की सहायता दी जाती है। यह राशि ₹1,000 की तीन किस्तों में दी जाती है। केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत मिलने वाले ₹6,000 के अतिरिक्त यह राशि दी जाती है। प्रदेश के किसानों को कुल ₹9,000 सालाना की सीधी आर्थिक मदद मिलती है। यह राशि छोटे और सीमांत किसानों के लिए बड़ी राहत है। सीएम किसान सम्मान के लिए अलग से पात्रता शर्तें नहीं हैं। जो किसान पीएम किसान सम्मान निधि के लिए पात्र हैं उन्हें यह सहायता राशि भी मिलेगी।
CM Kisan Samman का स्टेट्स ऑनलाइन भी कर सकते हैं चेक
- किसान अपनी किस्त का स्टेटस ऑनलाइन भी आसानी से चेक कर सकते हैं। इसके लिए राज सहकार पोर्टल या जन सूचना पोर्टल पर जाकर आधार नंबर या जन आधार नंबर के माध्यम से चेक कर सकते हैं।
- अगर किसी प्रकार की गड़बड़ी नजर आती है तो संबंधित कृषि कार्यालय या ई-मित्र केंद्र से संपर्क किया जा सकता है।












Click it and Unblock the Notifications