CM Bhajan Lal Sharma: 'पुत्र हो तो ऐसा...', भजन लाल शर्मा ने धोए माता-पिता के पैर, देखें Video

Rajasthan CM Bhajan Lal Sharma: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आज राजस्थान के सीएम पद की शपथ ले ली लेकिन शपथ लेने के पहले भजन लाल शर्मा का एक दिल छू लेने वाला वीडियो सामने आया था। उस वीडियो में वो अपने माता पिता के पैर धोकर आशीर्वाद लेते नजर आ रहे थे। उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसकी खूब तारीफें हो रही हैं। लोगों ने सोशल मीडिया पर उनके लिए लिखा है कि 'पुत्र हो तो ऐसा...' तो किसी ने लिखा कि 'ये हैं आज के श्रवण कुमार।'

CM Bhajan Lal Sharma

आपको बता दें कि भजन लाल शर्मा ने आज शपथ ग्रहण करने से पहले मंदिर में दर्शन किया और गोशाला भी गए थे और इसके बाद उन्होंने आचार्य मृदुल शास्त्री जी का भी आशीर्वाद लिया था।

'जनता ने उन्हें बहुत प्यार दिया...'

अपने बेटे की सीएम चुने जाने पर भजनलाल शर्मा की मां गोमती देवी ने कहा कि 'जनता ने उन्हें बहुत प्यार दिया,मैं पीएम मोदी को धन्यवाद देना चाहती हूं, राज्य का विकास होना चाहिए और वो भाजपा जरूर करेगी।'

आज भजन लाल शर्मा का जन्मदिन भी है

गौरतलब है कि भाजपा ने इस बार भजनलाल शर्मा को सीएम बनाकर ब्राहम्ण चेहरे पर बड़ा दांव खेला है। खास बात ये है कि इस बार भजन लाल शर्मा पहली बार विधायक बने हैं। आज भजन लाल का जन्मदिन भी है इसलिए भाजपा कार्यकर्ता आज डबल जश्न मना रहे हैं। मालूम हो कि आज के शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा शामिल हुए थे।

चुनाव में भाजपा ने बंपर जीत हासिल की

मालूम हो कि इस बार के चुनाव में भाजपा ने बंपर जीत हासिल की है। इस राज्य में बीते 25 नवंबर को मतदान हुआ था, जिसके नतीजे 3 दिसंबर को आए थे, जिसमें भाजपा ने 115 सीटें मिलीं, वहीं कांग्रेस के खाते में सिर्फ 69 सीटें आईं। मालूम हो कि 200 विधानसभा वाले राजस्थान में चुनाव से पहले करणपुर से कांग्रेस प्रत्याशी के निधन के कारण 199 सीट पर ही चुनाव हुए थे। इस जीत के साथ ही भाजपा मे राजस्थान में सरकार की वापसी ना होने वाला रिकॉर्ड बरकरार रखा है।

भजन लाल शर्मा ने शपथ ग्रहण करने से पहले मीडिया से बातचीत में कहा था कि 'उन्होंने संतों और अपने गुरू का आशीर्वाद लिया है। वो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटियों को लेकर राजस्थान में जाएंगे और हमारा पूरा फोकस राज्य के विकास पर ही रहेगा।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+