करौली हिंसा पर बोले सीएम गहलोत, दंगा भड़काने वालों को बख्शा नहीं जाएगा, होगी कड़ी कार्रवाई
करौली पर बोले CMगहलोत,दंगा भड़काने वालों को बख्शा नहीं जाएगा
करौली, 03 अप्रैल: राजस्थान के करौली शहर में 02 अप्रैल को हिंसा में सीएम अशोक गहलोत का बड़ा बयान सामने आया है। सीएम गहलोत ने कहा कि दंगा भड़काने के पीछ जो ताकतें काम कर रही हैं उनका पर्दाफाश कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इतना ही नहीं, उन्होंने कहा कि देश में धर्म व जाति के नाम पर जो ध्रुवीकरण हो रहा है वह उचित नहीं है। यह देश हित में नहीं है।

Recommended Video
सीएम अशोक गहलोत ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि करौली में दो पक्षों के बीच हुई घटना बहुत ही दु:खद है। मेरा मानना है कि प्रधानमंत्री को देशवासियों से अपील करनी चाहिए की जाती और धर्म के नाम पर जो ध्रुवीकरण हो रहा है वह ठीक नहीं है। अगर शांति, भाईचारा और सदभाव रहता है तो वहां विकास का माहौल होता है। आज भी ब्यावर के अंदर छोटी बात को लेकर दो लोगों में झगड़ा हो गया और एक की मौत हो गई।
सीएम ने विरोधियों पर हमला बोलते हुए कहा कि घटना को जाति व धर्म के नाम पर रंग दे देते है। मर्डर या झगड़ा होने पर दोनों के धर्म अलग-अलग है तो धर्म के नाम ध्रुवीकरण करके इसको इश्यू बना देते है। कहा कि गांव से लेकर देश तक अगर प्रेम व भाईचारें का भाव रहता है तो वहां तो विकास होता है और आर्थिक स्थिति मजबूत होती है। गहलोत ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि केंद्र सरकार का गवर्नेंस करने पर ध्यान नहीं जाता है तब महंगाई व रोजगार की समस्या आती है। यह वर्तमान में देश के सामने यह महंगाई व रोजगार की सबसे बड़ी चुनौती है। देश का युवा चितिंत है।
सीएम ने कहा कि करौली की जो घटना हुई है उसकी चिंता लगी हुई है। आज पुलिस डीजी से बात की जिन भी लोगों ने यह हरकत की या दंगे भड़काने का प्रयास किया है उनके पीछे जो भी ताकते है उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करों। चाहे किसी धर्म का व्यक्ति हो। उनमें यह मैसेज जाना चाहिए कि राजस्थान में कानून का राज स्थापित रहेगा यह मेरा मानना है।












Click it and Unblock the Notifications