'BJP ने राम और सीता को भी बांट दिया', सीएम Ashok Gehlot ने कहा

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जयपुर में BJP और RSS की तीखी आलोचना है। सीएम गहलोत ने कहा, 'चुनाव जीतने के लिए बीजेपी ने सीता और राम को भी बांट दिया।'

Rajasthan CM Ashok Gehlot

Rajasthan CM Ashok Gehlot: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) ने रविवार 25 दिसंबर को भारतीय जनता पार्टी (BJP) और RSS की तीखी आलोचना है। सीएम गहलोत ने कहा, 'चुनाव जीतने के लिए बीजेपी ने सीता और राम को भी बांट दिया। आज देश में डर का माहौल है।' उन्होंने कहा कि बीजेपी धीरे-घीरे एक्सपोज हो रही हैं।

राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने रविवार 25 दिसंबर को जयपुर में 167 नई इमरजेंसी एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि चिकित्सा सेवाओं के मामले में राजस्थान अच्छी प्रगति कर रहा है। हमारा राज्य चिकित्सा सेवाओं में यूपी और महाराष्ट्र जैसे राज्यों को पीछे छोड़ते हुए राष्ट्रीय औसत से काफी ऊपर है। हम कोविड से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

इस दौरान सीएम गहलोत ने मीडिया से बात करते हुए कहा, राहुल गांधी ने कहा कि वह (BJP और RSS) सिर्फ 'जय श्री राम' ही क्यों बोलते हैं? वे 'जय सिया राम' क्यों नहीं बोलते? सीता माता का सम्मान पूरा देश करता है। आज देश में डर का माहौल है। उन्होंने वहां भी बांट दिया, उन्होंने सीता और राम को भी बांट दिया।

उन्होंने कहा कि बीजेपी जय श्रीराम बोलके लोगों को भड़काते है, ये गुस्सा पैदा करते है, डर पैदा करते है। राहुल गांधी की लड़ाई इसी डर से हैं, गुस्से से है। वे कहते हैं डरो मतो। गुस्सा मत करो। प्रेम-भाईचारा और मोहब्बत करों आपस में, सद्भावना रखों। हिंसा मत करो। ये मैं समझता हूं। गांधी जी का जो सिद्धांत था, उस पर राहुल गांधी चल रहे है। इसलिए वे भावना प्रकट कर रहे हैं।

मीडिया से बात करते हुए सीएम गहलोत ने कहा कि आज देश में तनाव, हिंसा का माहौल है। लोग जेलों में जा रहे हैं। मैं बार-बार कहता हूं। पत्रकार, लेखक और साहित्याकर कितने लोग जेलों में बैठे हुए है। क्योंकि, उनका रास्ता जय श्रीराम का है। उन्होंने भगवान को भी बांट दिया। सीता और राम को भी बांट दिया। जैसे ही हमने जय सियाराम बोला, तो लोगों ने स्वागत किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+