CM अशोक गहलोत ने देर रात MLAs के साथ की बैठक, कहा-राहुल को मनाउंगा

जयपुर, 20 सितंबर: कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए अगले महीने होने वाले चुनावों से पहले राजस्थान में काफी हलचल देखने को मिल रही है। बताया जा रहा है कि, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कांग्रेस अध्यक्ष पद के उम्मीदवार की रेस में हैं। इसी बीच कल सुबह दिल्ली की यात्रा से पहले देर शाम मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कांग्रेस विधायकों की बैठक बुलाई ।

Rajasthan cm Ashok Gehlot on Tuesday summoned partys legislators for a late evening meeting

कांग्रेस विधायक दल की बैठक में आज देर रात सीएम अशोक गहलोत ने राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर नामांकन दाखिल करने के संकेत दिए हैं। गहलोत ने बैठक में कहा कि मैं आखिरी बार राहुल गांधी से मिलकर उन्हें मनाने का प्रयास करूंगा, अगर राहुल नहीं माने तो फिर हाईकमान का जो आदेश होगा, उसके लिए आपको तकलीफ दूंगा।

कांग्रेस अध्यक्ष पद पर चुनाव के लिए गुरुवार से नामांकन शुरू होगा। गहलोत कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल कर सकते हैं। नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि 8 अक्टूबर है। कथित तौर पर फिलहाल मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पद छोड़ने के लिए तैयार नहीं हैं। अशोक गहलोत के करीबी सूत्रों का कहना है कि वह 17 अक्टूबर को होने वाले चुनाव के लिए अगले सोमवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल कर सकते हैं।

जयपुर में कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि गहलोत बुधवार को सुबह 10 बजे जयपुर से नई दिल्ली के लिए रवाना होंगे। जहां से उनके कांग्रेस नेता और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व वाली भारत जोड़ी यात्रा में शामिल होने के लिए केरल जाने की संभावना है। बता दें कि कांग्रेस नेता सचिन पायलट पहले से ही भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हैं।

मामले की जानकारी रखने वाले एक कांग्रेसी नेता ने कहा, वह 24 सितंबर को नई दिल्ली लौटेंगे और 28 सितंबर तक राष्ट्रीय राजधानी में रहेंगे। इस अवधि के दौरान उनके कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की संभावना है। अशोक गहलोत की टीम के एक कैबिनेट मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री ने रात 10 बजे मुख्यमंत्री आवास पर विधायकों के साथ बैठक बुलाई है।

राजस्थान सरकार में मंत्री ने कहा,बैठक का एजेंडा स्पष्ट नहीं है। उन्होंने कहा कि उन्हें देर रात की बैठक के बारे में मंगलवार शाम को ही सूचना मिली थी। पार्टी नेताओं ने कहा कि अशोक गहलोत से पार्टी विधायकों को अपनी दिल्ली यात्रा के बारे में जानकारी देने की उम्मीद है और उनसे अपनी योजनाओं के बारे में संकेत देने की उम्मीद है। यह बैठक उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के लिए मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित रात्रिभोज के बाद बुलाई गई है।

मंगलवार की शाम की मुलाकात ऐसे समय में हो रही है जब सचिन पायलट राहुल गांधी के साथ केरल में हैं। गहलोत के विधायकों की बैठक की खबर सामने आने के कुछ घंटे बाद पायलट ने यात्रा की तस्वीरें ट्वीट कीं। माना जा रहा है कि गहलोत के कांग्रेस प्रमुख बनने पर उनकी जगह पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट को राज्य का मुख्यमंत्री बनाया जा सकता है। हालांकि सूत्रों के मुताबिक, गहलोत पार्टी के भीतर अपने प्रमुख प्रतिद्वंद्वी को कमान सौंपने के लिए तैयार नहीं हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+