Rajasthan Chunav: राजस्‍थान चुनाव 2023 में घर से वोट देते ही 91 साल के हमेर सिंह ने छोड़ दी दुनिया

Home Voting Rajasthan: राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2023 में नाथद्वारा की कोशीवाड़ा ग्राम पंचायत के मोखाड़ा गांव में हमेर सिंह की होम वोटिंग के बाद मौत हो गई।

Rajasthan Assembly Elections 2023: राजस्‍थान विधानसभा चुनाव में मतदान के बाद एक मतदाता की मौत का मामला सामने आया है। नाम है हमेर सिंह, जिन्‍होंने नाथद्वारा विधानसभा क्षेत्र की कोशीवाड़ा ग्राम पंचायत के गांव मोखाड़ा में अपने घर से वोट डाला।

दरअसल, राजस्‍थान विधान सभा चुनाव 2023 में श्रीकरणपुर सीट से कांग्रेस प्रत्‍याशी गुरमीत सिंह कुन्‍नर की मौत की वजह से इस बार 199 सीटों पर चुनाव हो रहे हैं। 25 नवंबर को मतदान होगा।

Rajasthan Chunav 2023

राजस्‍थान चुनाव में अभी होम वोटिंग चल रही है, जिसमें दिव्‍यांग और 80 साल से अधिक उम्र के बुजुर्ग मतदाताओं को अपने घरों से ही वोट डालने की सुविधा प्रदान की गई है।

नाथद्वारा विधानसभा क्षेत्र की कोशीवाड़ा ग्राम पंचायत के गांव मोखाड़ा में हमेर सिंह ने घर से ही वोट डाला। उनका वोट लिफाफे में बंद करके मतपेटी डाला गया। वोटिंग के छह घंटे बाद ही हमेर सिंह ने दम तोड़ दिया।

गांव मोखाड़ा में दल्‍ला सिंह के बेटे हमेर सिंह की उम्र 91 साल होने के कारण उनके परिजनों ने नाथद्वारा विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्र-63 पर उनकी होम वोटिंग सुविधा के लिए आवेदन किया था।

बुधवार को मतदान दल हमेर सिंह के घर पहुंचे थे। मतदाता सूची में क्रमांक 422 पर हमेर सिंह का नाम था। डाक मतपत्र के जरिए उन्‍होंने घर पर ही बिस्तर पर लेटे-लेटे वोट डाला था। फिर शाम को करीब 5 बजे उनकी मौत हो गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+