Rajasthan Chunav: राजस्‍थान में जीत के लिए प्रियंका ने किया हवन, वसुंधरा पहुंचीं 'सत्ता की देवी' मंदिर

राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2023 में जीत के लिए नेता अब धर्म की राह पर है। इसका ताजा उदाहरण ये है कि राजस्‍थान में कांग्रेस सरकार के सत्‍ता में बने रहने के लिए प्रियंका गांधी हवन करती नजर आईं। वहीं, पूर्व सीएम वसुंधरा राजे सिंधिया तो 'सत्‍ता की देवी' के मंदिर ही पहुंच गईं।

दौसा, झुंझुनूं समेत कई जगहों चुनावी रैलियां कर चुकीं कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी फिर राजस्‍थान में हैं। राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर प्रचार कर रही हैं।

Rajasthan Chunav 2023

न्‍यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार शुक्रवार को प्रियंका गांधी ने डूंगरपुर के सांगवाड़ा में गायत्री पीठ हवन करती नजर आईं। उधर, पूर्व सीएम वसुंधरा राजे सिंधिया बांसवाड़ा जिले के त्रिपुरा सुंदरी मंदिर में पहुंची। मां त्रिपुरा सुंदरी के बारे में कहा जाता है कि मां सत्ता या "साम्राज्य" चाहने वाले श्रद्धालुओं की कामना पूरी करती है। इसलिए इस मंदिर को सत्‍ता की देवी वाला मंदिर भी कहा जाता है।

मीडिया से बातचीत में पंडित निकुंज मोहन पंड्या ने बताया कि तत्कालीन राजा और शासक हर महत्वपूर्ण युद्ध से पहले मां त्रिपुरा सुंदरी से प्रार्थना और पूजा अर्चना करने के बाद ही रण भूमि में जाते थे। चुनावों में तो नेताओं की यहां भीड़ लगी रहती है।

राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2023 में जीत की कामना को लेकर इसी साल मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत, पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनिया और राज्य के कई मंत्री भी मंदिर में पूजा अर्चना कर चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+