Rajasthan Election 2023 : राजस्थान चुनाव प्रचार में आम आदमी पार्टी नहीं कर पा रही कुछ खास, जानिए सियासी वजह
Rajasthan Chunav 2023: राजस्थान विधानसभा चुनावों में बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही बड़ी पार्टी जोर-शोर से चुनाव प्रचार में उतरी हुई हैं। दोनों ही पार्टियों के दिग्गज और स्टार प्रचारक चुनावी मैदान में उतरकर अपने-अपने प्रत्याशियों को जीताने के लिए जीतोड़ मेहनत करते नज़र आ रहें हैं।
वहीं, चुनावी रैलियों और जनसभा में पीएम मोदी, अमित शाह, यूपी के सीएम योगी, राहुल-प्रियंका गांधी के साथसाथ ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) से असदुद्दीन ओवैसी की भी प्रदेश में एंट्री हो चुकी है, लेकिन देश की राजधानी दिल्ली और पंजाब में जीत का परचम लहराने वाली आम आदमी पार्टी राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 में सुस्त सी दिखाई दे रही है।

राजस्थान चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी ने पंजाब की तरह राजस्थान विधानसभा चुनाव में भी अपना दम दिखाकर सभी 200 सीटों पर चुनाव लड़ने और जीतने के बड़े-बड़े दावे किए थे, लेकिन आम आदमी पार्टी ने अपनी पांच लिस्टों में 88 प्रत्याशी ही चुनावी मैदान में उतारे हैं।
वहीं, चुनाव से पहले बेशक आप के सुप्रीमो और दिल्ली से सीएम अरविंद केजरीवाल और पंजाब सीएम भगवंत मान श्रीगंगानगर में जनसभा आयोजित कर चुके हैं, लेकिन चुनावी बिसात बिछाने के बाद आप की तरफ से अभी तक राजस्थान में पार्टी किसी भी स्टार प्रचारक की एंट्री नहीं हुई है।
पीएम मोदी और अमित शाह ने की सबसे ज्यादा रैली सभाएं
राजस्थान में विधानसभा चुनाव से पहले और मतदान की तारीखों के बाद लगतार प्रदेश में स्टार प्रचारक के तौर पर पीएम मोदी की रैलियों और जनसभाओं का दौर लगातार जारी है। चुनाव की तारीखों के ऐलान से पहले पीएम मोदी ने जयपुर, चितौड़गढ़ और जोधपुर रैलियां कर आम जनसभा को संबोधित कर विकास कार्यों के लिए लोकार्पण और शिलान्यास भी कर चुके हैं।
अब 15 नवंबर से लेकर 18 नवंबर तक पीएम मोदी की राजस्थान के पश्चिमी क्षेत्र बाड़मेर, भरतपुर और नागौर सहित मारवाड़ इलाकों में रैली और जनसभा करेंगे। 15 को पीएम मोदी बाड़मेर के बायतु में जनसभा करेंगे तो वहीं 18 नवंबर को भरतपुर और नागौर में पीएम मोदी की जनसभा है।
वहीं, देश के गृहमंत्री अमित शाह भी 16 नवंबर को टोंक और राजसंमद में रोड शो करेंगे। 18 नवंबर को बूंदी और अजमेर में रोड शो और जनसभा को संबोधित करेंगे। वहीं बीजेपी के राष्अ्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी जोधपुर, जैसलमेर विधानसभा में जनसभा करेंगे।
राहुल प्रियंका ने भी रैली सभाएं
कांग्रेस की ओर से विधानसभा चुनावों में राहुल गांधी ने जयपुर सहित कई जगह रैली और सभाएं की हैं। वहीं प्रियंका वाड्रा ने अभी तक ढूंढाड़ और शेखावाटी के कई क्षेत्रों में दौर कर जनसभाएं की हैं। प्रियंका वाड्रा जहां पांच जिलों से ज्यादा क्षेत्र में अभी तक जनसम्पर्क कर चुकी हैं, वहीं कांग्रेस सांसद राहुल गांधी 16 नवंबर को रहेंगे राजस्थान के चुनावी दौरे पर रहेंगे। राहुल गांधी श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ और चूरू जिले के दौरे पर रहेंगे और चुनावी रैलियां को करेंगे संबोधित करेंगे।
आप पार्टी के नहीं आने का ये भी है कारण
दिल्ली में एक्साइज पॉलिसी से जुड़े मामले को लेकर दिल्ली सरकार विशेषतौर से दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल को लेकर बढ़ता ईड़ी का शिकंजा भी राजस्थान विधानसभा चुनावों में आने पर रोड़ा अटकाता हुआ नज़र आ रहा है।
(AIMIM) से असदुद्दीन ओवैसी भी टोंक,जयपुर, गंगापुर सिटी और सवाई माधोपुर में जनसभाएं कर चुके हैं।वहीं इस बार राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 के लिए बसपा भी कोई कमी नहीं छोड़ रही। 17 से 20 नवंबर तक बसपा सुप्रीमो मायावती राजस्थान के चुनावी दौरे पर हैं। मायावती आठ स्थानों पर जनसभाओं को संबोधित करेंगी।जनसभा के जरिए बसपा प्रत्याशियों के पक्ष में वोट की अपील करेंगी।
क्षेत्रिय पार्टी आरएलपी भी अपने प्रत्याशियों के साथ मैदान में पूरी ताकत से कुछ सीटें जीतने में लगी है। लेकिन 88 उम्मीदवार उतार कर आप आदमी पार्टी के स्टार प्रचारक अभी चुनावी मैदान में शंखनाद करते नज़र नहीं आ रहें हैं। ऐसे में पंजाब और दिल्ली की तर्ज पर आप पार्टी से राजस्थान के विधानसभा में जीतने के लिए कोई करिश्मा होगा, ये उम्मीद कम नज़र आ रही है।












Click it and Unblock the Notifications