Rajasthan Chunav: राजस्थान में कांग्रेस के बागियों की अब खैर नहीं, 6 साल के लिए होंगे निष्कासित
राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 (Rajasthan Assembly Election 2023) में बगावत करने वाले कांग्रेस नेताओं (Congress Leaders) के खिलाफ आलाकमान कार्रवाई करेगा।
राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 में कांग्रेस के खिलाफ बगावत करने वाले नेताओं और कार्यकर्ताओं की अब खैर नहीं। कांग्रेस आलाकमान ने ऐसे नेताओं के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है।
राजस्थान कांग्रेस के प्रदेश प्रभार सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कांग्रेस के बागियों को कार्रवाई की चेतावनी दी है। रंधावा ने कहा कि स्थिति पहले जैसी नहीं है। अब बागियों को कम से कम छह साल तक के लिए निष्कासित किया जाएगा।

कोटा में गारंटी यात्रा के दौरान मीडिया से बातचीत में रंधावा ने यह भी कहा कि अब तो वे बागी पार्टी में वापस आना भी चाहते तो उनको कोई पद या चुनाव लड़ने का अवसर ही नहीं दिया जाएगा।
राजस्थान में कांग्रेस के 23 बागी मैदान में
डॉ. श्रीगोपाल बाहेती- पुष्कर
सुनील परिहार- सिवाना
रामलाल मेघवाल- जालौर
वीरेंद्र बेनीवाल- लूणकरणसर
आलोक बेनीवाल- शाहपुरा
गोपाल गुर्जर- मालपुरा
लच्छाराम बडारडा- परबतसर
मनोज चौहान- ब्यावर
ओम बिश्नोई- सादुलशहर
करुणा चांडक- गंगानगर
कैलाश मीणा- मनोहर थाना
रामनिवास गोयल- महुआ
राकेश बोयत- केशोरायपाटन
अजीजुद्दीन आजाद- सवाई माधोपुर
राजकरण चौधरी- सरदारशहर
देवराम रोत- डूंगरपुर
हबीबुर्रहमान- नागौर
दुर्ग सिंह चौहान- खींवसर
नरेश मीणा- छबड़ा
लाल बैरवा- बसेड़ी
जौहरी लाल मीणा- राजगढ़ लक्ष्मणगढ़
फतेह खान- शिव
महेन्द्र बरजोड- चौरासी
राजस्थान भाजपा में भी बागी
ऐसा नहीं है कि राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 में सिर्फ कांगेस ही नहीं बल्कि भाजपा में भी बागी नेता है। इस बार चुनाव में बगावत करने वालों के बीजेपी ने कार्रवाई भी की है। राजस्थान बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने आदेश जारी कर इन तीनों नेताओं पर कार्रवाई की है। खबर है कि भाजपा ने सवाई माधोपुर से आशा मीणा, गंगापुर सिटी से छोटेलाल सैनी, गोपाल भाई स्लेट को पार्टी से 6 साल के लिए किया निष्कासित कर दिया है। तीनों ही भाजपा से बगावत कर निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में लड़ रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications