Rajasthan Chunav: चुनाव प्रचार के दौरान टूटा कांटा, बाल-बाल बचे कांग्रेस प्रत्याशी जीआर खटाणा

Bandikui Assembly Elections 2023: राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 के लिए जारी प्रचार प्रसार के खत्म में कुछ ही समय बचा है। ऐसे में प्रत्याशी विधानसभा क्षेत्र के कोने-कोने तक पहुंचने का प्रयास करते हुए नजर आ रहे हैं।

वहीं, समर्थक भी अपने प्रत्याशी के समर्थन में फूल माला, जेसीबी से पुष्प वर्षा, फलों से तौलने समेत राजस्थानी परम्‍परा में स्वागत सत्कार में जुटे हुए हैं। ऐसा ही एक मामला बांदीकुई विधानसभा क्षेत्र में चुनाव के दौरान प्रचार सामने आया है। यहां पर कांटा टूटने के बाद हादसे का शिकार होते कांग्रेस प्रत्याशी जीआर खटाणा बाल-बाल बच गए।

Bandikui Assembly Elections 2023

राजस्‍थान विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस प्रत्याशी जीआर खटाणा को कुटी पर फलों से तौला जा रहा था। इसके लिए बकायदा उनके सर्मथकों ने एक पेड़ के नीचे लोहे का कांटा लगाया था। जैसे ही तुलने के लिए कांग्रेस प्रत्याशी खटाणा कांटे पर बैठे तो कांटा टूट गया। इससे कांग्रेस प्रत्याशी खटाणा भी नीचे गिर गए। हांलाकि इस घटना में कांग्रेस प्रत्याशी को किसी प्रकार की चोट नहीं आई और वे बाल-बाल बच गए। बाद में उनके सर्मथकों ने कांटा सही कर उन्हें तौला।

बताया जा रहा है कि कांटे को पेड़ से बांध रखा था। जैसे ही कांग्रेस प्रत्याशी उसमें बैठे तो वजन बढ़ने से वह टूट गया। इस घटना का वहां खड़े कुछ लोगों ने वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर डाल दिया, जो वायरल हो रहा है। मामला रविवार का बताया जा रहा है। फलों से तौलते वक्त बांदीकुई नगर पालिका अध्यक्ष इंदिरा बैरवा सहित पूर्व सीएमएचओ डॉक्टर ओ.पी बैरवा सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।

संवाद सूत्र: सीताराम योगी, दौसा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+