चित्तौरगढ़ः आधी रात को काका के साथ पत्नी को देख होश खो बैठा भतीजा फिर...

चित्तौरगढ़। राजस्थान के चित्तौरगढ़ जिले के थाना क्षेत्र के पिपलिया गांव में गाजूणा-सुराज के रास्ते पर खेत में अधेड़ की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपित पति-पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने पांच घंटे में ही मामले का खुलासा करते हुए मृतक के भतीजे और भतीजे की पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या का मुख्य कारण अवैध संबंध बताया जा रहा है।

पूरी रात परिजन करते रहे तलाश

पूरी रात परिजन करते रहे तलाश

सहाड़ा एडिशनल एसपी डॉ. राजेश भारद्वाज ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि पिपलिया के रहने वाली 50 वर्षीय बुजुर्ग मजदूरी करता था। 9 मार्च की शाम को करीब 6 बजे वह घर से निकला था। इसके बाद उसी रात करीब 9 बजे परिवार के सदस्यों को फोन कर होली देखने के लिए बुलाया था। इसके बाद उसका घरवालों से बात नहीं हो पाई और पूरी रात वह घर नहीं लौटा।

गुमशुदगी के अगले दिन खेत में मिली लाश

गुमशुदगी के अगले दिन खेत में मिली लाश

परिजन इस बात को लेकर परेशान थे तभी मंगलवार की सुबह सुराज गांव के कच्चे रास्ते पर लोगों को खेत की पत्थरगढ़ी के पास खून से लथपथ शव दिखा। ग्रामीणों ने इस बात की सूचना पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही करेड़ा थानाधिकारी जगदीश प्रसाद टीम के साथ पहुंचे और उसकी पहचान पिपलिया निवासी व्यक्ति के रूप में की। उसका सिर पत्थरों से कुचला हुआ था।

भतीजे ने कबूल किया जुर्म

भतीजे ने कबूल किया जुर्म

जिला मुख्यालय से एफएसएल टीम और डॉग स्क्वाड पहुंची। डॉग स्कवाड मौके से करीब एक किलोमीटर दूर तक पहुंची। इधर पुलिस ने लोगों से समझाइश कर हत्यारों व हत्या के कारण जनता को बताते हुए आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए आश्वस्त किया। मृतक के भाई प्रतापसिंह ने हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई। जब पुलिस की टीम ने संदिग्ध लोगों से पूछताछ की तो मृतक का भतीजा टूट गया।

पत्नी के साथ खेत में काका को देखा

पत्नी के साथ खेत में काका को देखा

उसने पत्नी के साथ मिलकर हत्या करना कबूल किया। आरोपित ने बताया कि सोमवार शाम पत्नी घर पर नहीं थी। उसे मृतक काका और अपनी पत्नी के बीच अवैध संबंध की आशंका थी। इसके चलते वह ढूंढता हुआ रात 10 बजे खेत पर पहुंचा, जहां काका आरोपित की पत्नी के साथ था। आरोपित उन्हें देख आवेश में आ गया। काका भतीजे के बीच विवाद होने लगा।

पति-पत्नी ने मिलकर काका को मार डाला

पति-पत्नी ने मिलकर काका को मार डाला

मृतक काका ने भतीजे की पत्नी पर ही लांछन लगा दिए। इस पर आरोपित और आरोपित की पत्नी ने मिलकर कुल्हाड़ी की लकड़ी से वार कर दिया। काका पहली ही चोट में नीचे गिर पड़ा। इसके बाद बड़े-बड़े पत्थरों से सिर कुचल दिया। मौत होने पर पति-पत्नी घर आकर सो गए। दूसरे दिन दोनों अहमदाबाद जाने वाले थे कि पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+