राजस्‍थान मुख्‍य सचिव उषा शर्मा कल होंगी रिटायर, IAS वीनू गुप्‍ता व शुभ्रा सिंह नए CS की दौड़ में

New Chief Secretary of Rajasthan 2023: राजस्‍थान में फिर किसी महिला आईएएस को मुख्‍य सचिव उषा शर्मा की जगह नया सीएस बनाए जाने की चर्चा जोरों पर है। इस दौरान में आईएएस वीनु गुप्‍ता व शुभ्रा सिंह का नाम सबसे आगे है।

Chief Secretary of Rajasthan: राजस्‍थान की मौजूदा मुख्‍य सचिव आईएएस उषा शर्मा 30 जून 2023 को रिटायर हो रही हैं। उषा शर्मा का कार्यकाल नहीं बढ़ाया जाता है तो उनकी जगह राजस्‍थान मुख्‍य सचिव बनने की दौड़ में कई आईएएस अधिकारी हैं।

राजस्‍थान मुख्‍य सचिव बन सकने वालों में वरिष्‍ठता के आधार पर 1987 बैच के आईएएस अधिकारी वीनू गुप्‍ता और 1988 बैच के सुबोध अग्रवाल का नाम रेस में सबसे आगे चल रहा है।

IAS Usha sharma Vinu Gupta Shubhra Singh

यह भी चर्चा है कि राजस्‍थान में मुख्‍य सचिव इस बार भी किसी महिला आईएएस को ही बनाया जाता है तो वीनू गुप्‍ता के साथ ही 1989 बैच की आईएएस शुभ्रा सिंह का भी नाम श‍ामिल है।

कौन हैं आईएएस उषा शर्मा?

  • बताया जा रहा है कि 30 जून 2023 को रिटायरमेंट के बाद आईएएस उषा सिंह को राजस्‍थान सरकार राजनीतिक पद देकर कोई नई जिम्‍मेदारी दे सकती है।
  • बता दें कि उषा शर्मा मूलरूप से उत्‍तर प्रदेश की रहने वाली हैं। राजस्‍थान कैडर में 1985 बैच की आईएएस हैं।
  • 26 जून 1963 को जन्‍मीं आईएएस उषा शर्मा ने बीएससी (ऑनर्स) (रसायन विज्ञान) की डिग्री और यूपीएससी की तैयारियों में जुट गई थीं।
  • उषा शर्मा ने 15 जून 1989 को अलवर एसडीएम के पद से राजस्‍थान कैडर में सर्विस शुरू की थी। 1994 में बूंदी व 1999 में अजमेर जिला कलेक्‍टर भी रहीं।


Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+