Rajasthan: मुख्यमंत्री भजनलाल ने खोला सौगातों का पिटारा, नई योजनाओं का किया शुभारंभ

Rajasthan Cm Bhajanlal News: राजस्थान में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर भाजपा की भजनलाल सरकार ने कई ऐतिहासिक फैसले लिए और जयपुर के बिड़ला ऑडिटोरियम में सौगातों का पिटारा खोल दिया।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बिड़ला सभागार में मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव, पीएम आवास योजना-ग्रामीण, स्वच्छता ही सेवा अभियान, मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य मां वाउचर योजना और अन्य विकास कार्यों के लोकार्पण एवं शिलान्यास कर सौगातों का पिटारा खोल दिया।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने इस दौरान आयोजित समारोह को सम्बोधित किया और कहा कि राज्य सरकार प्रदेश की 8 करोड़ जनता के कल्याण के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।

rajasthan-chief-minister-bhajan-lal-opened-the-box-of-gifts-launched-new-schemes

हमारे प्रत्येक कार्य में जनमानस का प्रतिबिंब दिखता है और इससे प्रत्येक क्षेत्र के सर्वांगीण विकास का मार्ग प्रशस्त होता है। आज 10 हजार करोड़ रूपए से अधिक के कार्यों का शिलान्यास एवं लोकार्पण विकसित राजस्थान के लक्ष्य की प्राप्ति में महत्वपूर्ण कदम है। इस अवसर पर उन्होंने 86 नगर पालिकाओं को 50 करोड़ रूपये की आर्थिक सहायता जारी करने की घोषणा भी की।

उन्होंने कहा कि आज पूरा देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन मना रहा है। पीएम मोदी के जन्मदिन पर हमें उनके दूरदर्शी संकल्पों और असाधारण परिश्रम से प्रेरणा लेनी चाहिए और वर्ष 2047 तक भारत को एक विकसित देश तथा राजस्थान को विकसित प्रदेश बनाने के लिए समग्र प्रयास करना चाहिए।

राजस्थान में 8 हजार 32 कार्मिकों को मिले नियुक्ति पत्र

मुख्यमंत्री ने कहा कि युवाओं के सपनों को पूरा करने के लिए राज्य सरकार निरंतर प्रयासरत है। पांच वर्षों में निजी क्षेत्र में 6 लाख एवं सरकारी क्षेत्र में 4 लाख सहित कुल 10 लाख रोजगार अवसरों का सृजन किया जा रहा है।

सीएम भजनलाल ने कहा कि हमारी सरकार ने लगभग 41 हजार नियुक्तियां प्रदान की हैं जिसमें से आज 8 हजार 32 युवाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किए हैं। यह हमारी दृढ इच्छाशक्ति का प्रतीक है।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पूर्ववर्ती गहलोत सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पूर्ववर्ती सरकार के समय में भर्ती परीक्षाओं में युवाओं के साथ खिलवाड़ हुआ। जिन्होंने अन्याय किया उनके विरूद्ध हम कठोर कार्रवाई कर रहे हैं। चाहे कितना ही बड़ा व्यक्ति हो उसे बख्शा नहीं जाएगा।

उन्होंनेे कहा कि राज्य सरकार ने 10 औद्योगिक क्षेत्रों का चिन्हीकरण किया है जिससे युवाओं के लिए रोजगार का सृजन भी होगा। साथ ही, जयपुर में 9 से 11 दिसंबर तक आयोजित हो रही राइजिंग राजस्थान इन्वेस्टमेंट समिट के माध्यम से युवाओं के लिए निजी क्षेत्र में रोजगार के नए द्वार भी खुलेंगे। उन्होंने कहा कि स्टेट स्किल पॉलिसी बनाकर दो साल में 1.50 लाख युवाओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा। राज्य सरकार युवाओं के सर्वांगीण विकास के लिए युवा नीति-2024 भी लेकर आ रही है।

राजस्थान में अब नमस्ते योजना

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने नमस्ते योजना का शुभारम्भ करते हुए कह कि प्रधानमंत्री मोदी द्वारा 2 अक्टूबर 2014 को शुरू किए गए स्वच्छ भारत मिशन के सार्थक परिणाम आए हैं और जनमानस में स्वच्छता के प्रति जागरूकता आई है। उन्होंने कहा कि आज स्वच्छता ही सेवा-2024 अभियान की शुरुआत की गई है।

नमस्ते योजना के अंतर्गत सफाई कार्य में लगे सफाई मित्रों की सुरक्षा एवं स्वास्थ्य के लिए कार्य किया जा रहा है। उनकी नियमित स्वास्थ्य जांच करने के साथ ही उन्हें चिकित्सा सुविधाएं और बीमा कवरेज भी प्रदान किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर नमस्ते योजना के अंतर्गत सफाई मित्रों को पीपीई किट प्रदान किए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+