Rajasthan by-polls 2024: राजस्‍थान उपचुनाव में बीएपी ने चौरासी-सलूंबर सीट पर उतारे प्रत्‍याशी

BAP Candidate Rajasthan by-polls 2024: महाराष्‍ट्र-झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 के साथ ही राजस्‍थान की सात सीटों पर उपचुनाव हो रहे हैं। बांसवाड़ा सांसद राजकुमार रोत की पार्टी बीएपी ने शनिवार को राजस्थान में 13 नवंबर को होने वाले उपचुनाव के लिए दो सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा की।

भारत आदिवासी पार्टी (BAP) ने चौरासी और सलूंबर विधानसभा क्षेत्रों के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा की। सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में बीएपी ने कहा कि "विधानसभा क्षेत्र चौरासी के उपचुनाव में पार्टी उम्मीदवार अनिल कटारा होंगे और विधानसभा क्षेत्र सलूंबर के लिए बीएपी के आधिकारिक उम्मीदवार जितेश कटारा हैं।

Anil Katara Chorasi Jitesh Katara

उल्‍लेखनीय है कि राजस्थान में चौरासी, खींवसर, दौसा, झुंझुनू, देवली-उनियारा, सलूंबर और रामगढ़ सहित सात सीटों पर उपचुनाव होंगे। चुनाव आयोग ने 15 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश की नौ सीटों और केरल की वायनाड लोकसभा सीट सहित 48 विधानसभा क्षेत्रों के लिए उपचुनाव की घोषणा की। इनमें राजस्‍थान की सात सीटें भी शामिल हैं।

47 विधानसभा सीटों और वायनाड लोकसभा सीट पर 13 नवंबर को मतदान होगा, वहीं उत्तराखंड की एक विधानसभा सीट और महाराष्ट्र की नांदेड़ सीट पर 20 नवंबर को मतदान होगा। झारखंड में विधानसभा चुनाव दो चरणों में 13 और 20 नवंबर को होंगे। महाराष्ट्र में 20 नवंबर को मतदान होगा। नतीजे 23 नवंबर को घोषित किए जाएंगे।

इधर, राजस्‍थान में भारत आदिवासी पार्टी का गठन पिछले साल विधानसभा चुनाव से ठीक पहले हुआ था। राजस्‍थान विधानसभा चुनाव में पार्टी ने तीन सीटें जीतीं। पार्टी ने बांसवाड़ा लोकसभा सीट और बागीदौरा विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में भी जीत हासिल कर राज्य में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+