Rajasthan By-Elections: 7 सीटों पर कौन मारेगा बाजी? वोटिंग से पहले जानें हार-जीत के समीकरण

राजस्‍थान विधानसभा की सात सीटों पर चुनाव प्रचार थम गया है। यहां 13 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। सभी सीटों पर कुल 84 प्रत्‍याशियों का भाग्‍य दांव पर लगा हुआ है।

झुंझुनूं, खींवसर, चौरासी, देवली-उनियारा, दौसा, रामगढ़ और सलूंबर विधानसभा सीट का उपचुनाव चेहरों और जातियों के गठबंधन का है। हालांकि हर सीट का जमीनी स्‍तर का सियासी समीकरण अलग अलग है।

Rajasthan By-Elections News

किस सीट पर कैसा समीकरण?

खींवसर उपचुनाव 2024 (Khinvsar by-election 2024, Dr. Ratan Chaudhary Congress vs Kanika Beniwal RLP vs Revantram Danga BJP)

डॉ. रतन चौधरी कांग्रेस: प्रभावी ढंग से चुनाव प्रचार किया। पति भाजपा नेता रहे हैं। कोर वोटर नाराज।
कनिका बेनीवाल रालोपा: RLP सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल की पत्‍नी कनिका बेनीवाल को जाट वोटों का बिखराव चुनाव हरवा सकता है।
रेवंतराम डांगा भाजपा: हनुमान बेनीवाल को कड़ी टक्‍कर दी। महज दो हजार वोटों से हारे।

झुंझुनूं उपचुनाव 2024 (Jhunjhunu by-election 2024, Rajendra Bhambu BJP vs Amit Ola Congress vs Rajendra Gudha Independent)

राजेंद्र भांबू भाजपा: पार्टी के बबलू चौधरी के बैठने का फायदा मिलना तय। हालांकि भितरघात का खतरा।
अमित ओला कांग्रेस: पूर्व सांसद शीशराम ओला व मौजूदा सांसद बृजेंद्र ओला को विरासत का फायदा मिल सकता है। परिवारवाद के आरोपों का दबाव।
राजेंद्र गुढ़ा निर्दलीय: अल्‍पसंख्‍यक व राजपूत वोटों के भरोसे मैदान में है। भाजपा-कांग्रेस का बिगाड़ सकते हैं खेल।

देवली-उनियारा उपचुनाव 2024 (Deoli-Uniyara by-election 2024, KC Meena Congress vs Rajendra Gurjar BJP vs Narendra Meena Independent)

केसी मीणा कांग्रेस: सचिन पायलट की सभा से लाभ। बागी मैदान में उतरे। भितरघाट का खतरा।
राजेंद्र गुर्जर भाजपा: भाजपा का कोर वोट एकजुट बताया जा रहा है, जिसका सीधा फायदा संभव।
नरेंद्र मीणा निर्दलीय: बागी मैदान में उतरे हैं। युवाओं का एक बड़ा धड़ा इनके साथ।

चौरासी उपचुनाव 2024 (Chaurasi by-election 2024, Mahesh Roat Congress, Karilal Nanoma BJP, Anil Katara BAP)

महेश रोत कांग्रेस: बीएपी से गठबंधन नहीं होने की वजह से नुकसान हो सकता है। युवा होने का फायदा संभव।
कारीलाल ननोमा भाजपा: पार्टी के कोर वोट का साथ मिलता दिख रहा है। नया चेहरा हैं। भील प्रदेश की मांग के खिलाफ हैं।
अनिल कटारा बीएपी: सीट बीएपी का गढ़ बनती जा रही है। एक बड़ा धड़ा कटारा से नाराज चल रहा।

दौसा उपचुनाव 2024 (Dausa by-election 2024, DC Bairwa Congress vs Jagmohan Meena BJP)
डीसी बैरवा कांग्रेस: सचिन पायलट के करीबी होने का लाभ। भितरघात का खतरा।
जगमोहन मीणा भाजपा: भाई किरोड़ीलाल मीणा ने पूरा जोर लगा रखा।
भितरघात का खतरा।

रामगढ़ उपचुनाव 2024 (Ramgarh by-election 2024, Sukhwant Singh BJP vs Aryan Zubair Khan Congress)

सुखवंत सिंह भाजपा: रामगढ़ में मेव हार-जीत तय करते हैं। भितरघात का डर। बागी होने का लाभ मिल सकता।
आर्यन जुबैर खान कांग्रेस: पूर्व एमएलए पिता की मौत के बाद सहानुभूति का लाभ। एक ही परिवार को लगातार टिकट मिलने पर विरोध भी।

सलूंबर उपचुनाव 2024 (Salumber by-election 2024, Shanta Devi Meena BJP vs Reshma Meena Congress)
शांता देवी मीना भाजपा: पूर्व विधायक के निधन से सहानुभूति का लाभ। सेफ सीट मानी जा रही।
रेशमा मीना कांग्रेस: पहली बार चुनाव लड़ रही हैं। भितरघात का खतरा ज्‍यादा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+