राजस्थान बॉर्डर पर ऑपरेशन सिंदूर के बाद फिर अलर्ट, अब किन जिलों में बजेगा हवाई हमले का सायरन?
Rajasthan Border: गृह विभाग के निर्देश पर जम्मू-कश्मीर से लेकर गुजरात तक भारत-पाकिस्तान के बीच 3,300 किलोमीटर लंबी सीमा से सटे इलाकों में 29 मई 2025 की शाम 5 बजे मॉक ड्रिल होगी, जिसमें हवाई हमले की चेतावनी देने वाले सायरन बजाकर आपातकालीन व्यवस्थाओं को परखा जाएगा। राजस्थान में भी सीमावर्ती जिलों में सायरन की आवाज सुनाई देने वाली है।
राजस्थान के जोधपुर जिला कलेक्टर IAS गौरव अग्रवाल व बाड़मेर जिला कलेक्टर IAS टीना डाबी ने मीडिया से पूछताछ में बताया कि केंद्र सरकार से गुरुवार को मॉक ड्रिल के निर्देश मिले हैं। उधर, राजस्थान सीएम भजनलाल शर्मा ने वीसी के जरिए सीमावर्ती जिलों के कलेक्टरों से मॉक ड्रिल की तैयारियों पर चर्चा की।

यह भी पढ़ें- India Pak Border Mock Drill: भारत-पाक तनाव के बीच 29 मई को कश्मीर से गुजरात तक मॉक ड्रिल
इससे पहले 7 मई 2025 को देश के कई बड़े शहर-कस्बों में मॉक ड्रिल हुई थी। इसी दौरान भारत ने ऑपरेशन सिंदूर चलाकर पाकिस्तान और पीओके स्थित आतंकियों के 9 ठिकाने ध्वस्त कर दिए। करीब 100 आतंकी मारे गए। ऑपरेशन सिंदूर से बौखलाए पाकिस्तान ने राजस्थान समेत तमाम सीमावर्ती इलाकों में ड्रोन व मिसाइलों से हमले किए। भारतीय डिफेंस सिस्टम S-400 ने पाक के हमले हवा में नष्ट कर दिए थे।

उल्लेखनीय है कि भारत के चार जिलों-बाड़मेर, श्रीगंगानगर, जैसलमेर और बीकानेर की कुल 1,070 किलोमीटर सीमा पाकिस्तान से लगती है। भारत-पाकिस्तान के बीच जंग होने पर ये जिले ही सबसे ज्यादा प्रभावित होते हैं। ऑपरेशन सिंदूर के बाद भी इन्हीं जिलों में सबसे ज्यादा बार ब्लैकआउट किया गया था।
राजस्थान के किस जिले की कितनी सीमा?


बाड़मेर में भारत-पाक की 228 KM सीमा लगती है। बाड़मेर अब सबसे बड़ा तेल उत्पादक क्षेत्र भी बन चुका है। यह पाकिस्तान के सिंध प्रांत से सटा हुआ है। यहां BSF जवान अक्सर घुसपैठिए पकड़ते रहते हैं।

जैसलमेर में भारत-पाक की 464 KM सीमा लगती है। राजस्थान के जैसलमेर में सबसे लंबा इंटरनेशनल बॉर्डर है। यहां दूर-दूर तक रेत फैली है और ऐसे रेतीले टीले हैं, जो रातों-रात अपनी जगह बदल लेते हैं। टैंकों से लड़ाई व वायुसेना की एयर स्ट्राइक का सबसे ज्यादा खतरा जैसलमेर में ही है।

बीकानेर में भारत-पाक की 168 KM सीमा लगती है। बहावलपुर जैसे पाकिस्तानी सैन्य ठिकाने बीकानेर के सबसे नजदीक हैं। बीकानेर में BSF की चौकियां, रडार और वॉच टावर हैं। बीकानेर का नाल एयरपोर्ट भी काफी महत्वपूर्ण है।
यह भी पढ़ें- Rajasthan Border: राजस्थान में 3 डीएम ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, तुर्किये से मार्बल आयात बंद












Click it and Unblock the Notifications