India Pak Border Mock Drill: भारत-पाक तनाव के बीच 29 मई को कश्मीर से गुजरात तक मॉक ड्रिल

India Pakistan Border Mock Drill: भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के मद्देनज़र केंद्र सरकार ने एक बार फिर बड़ा कदम उठाया है। एहतियातन देश के पाकिस्तान से सटे राज्यों-गुजरात, पंजाब, राजस्थान और जम्मू-कश्मीर-में 29 मई की शाम मॉक ड्रिल आयोजित की जाएगी।

इस मॉक ड्रिल का उद्देश्य आम नागरिकों को युद्ध जैसी आपात स्थितियों से निपटने के लिए तैयार करना और प्रशासनिक स्तर पर सुरक्षा तैयारियों की जांच करना है।

india-pakistan-border-mock-drill

अधिकारियों के अनुसार, यह ड्रिल किसी भी संभावित आपात स्थिति के लिए लोगों को मानसिक रूप से तैयार करेगी और साथ ही प्रशासन की कार्यप्रणाली की भी समीक्षा की जाएगी। इसमें ब्लैकआउट, मॉल और बाजार खाली कराना, सार्वजनिक स्थलों से लोगों की सुरक्षित निकासी जैसे अभ्यास शामिल होंगे।

What is Mock Drill: मॉक ड्रिल क्या है?

मॉक ड्रिल दरअसल एक प्रैक्टिस है जो किसी वास्तविक आपातकाल की स्थिति का अनुकरण करती है। इसका मकसद यह होता है कि लोगों और संस्थाओं की तैयारियों और कमजोरियों का मूल्यांकन किया जा सके। इसके जरिए यह पता लगाया जाता है कि किसी आपदा या युद्ध जैसी परिस्थिति में किस तरह की प्रतिक्रियाएं दी जाती हैं, और कहां सुधार की ज़रूरत है।

मॉक ड्रिल में भाग लेने वाले लोगों को यह सिखाया जाता है कि ऐसे समय में उन्हें क्या करना चाहिए, कहां जाना चाहिए और किस प्रकार अपनी और दूसरों की सुरक्षा सुनिश्चित करनी है।

क्या होगा 29 मई की मॉक ड्रिल में?

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 29 मई को आयोजित होने वाली मॉक ड्रिल में नागरिक सुरक्षा से जुड़ी सभी तैयारियों की गहन समीक्षा की जाएगी। यह देखा जाएगा कि किस राज्य की प्रशासनिक और आपातकालीन सेवाएं किस हद तक युद्ध जैसी स्थिति से निपटने के लिए तैयार हैं। आम जनता को इस दौरान सतर्क रहने की हिदायत दी गई है। प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि घबराने की कोई जरूरत नहीं है क्योंकि यह एक अभ्यास है, न कि कोई वास्तविक संकट।

सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल क्यों है जरूरी?

सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल महज एक औपचारिकता नहीं है, बल्कि यह जीवन रक्षक प्रशिक्षण है। यह नागरिकों को यह सिखाती है कि वे आपदा या युद्ध जैसी परिस्थितियों में किस तरह खुद को और अपने आस-पास के लोगों को सुरक्षित रख सकते हैं। यह ड्रिल बताती है कि सामान्य नागरिक भी विपरीत परिस्थितियों में कैसे जिम्मेदारी से व्यवहार कर सकते हैं और प्रशासन की मदद कर सकते हैं।

7 मई को भी हुआ था Mock Drill

इससे पहले भी केंद्र सरकार ने 7 मई को देश के 244 ज़िलों में सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल कराई थी। उस दौरान भी पाकिस्तान के साथ सीमा पर तनावपूर्ण हालात बने हुए थे। इतना ही नहीं, 6-7 मई की रात भारत ने ऑपरेशन "सिंदूर" के तहत पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर बड़ी कार्रवाई की थी, जिसमें पाकिस्तान को भारी नुकसान पहुंचा था।

मॉक ड्रिल्स का मुख्य उद्देश्य आम लोगों को सजग और सतर्क बनाना है। सरकार की ओर से अपील की गई है कि सभी नागरिक इस अभ्यास को गंभीरता से लें और पूरी सजगता के साथ इसमें भाग लें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+