RBSE 12th Result: कौन है राजस्थान 12वीं कॉमर्स का टॉपर, 500 में आए 483 नंबर, देखें टॉपर्स लिस्ट

RBSE 12th Result: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 18 मई को आरबीएसई 12वीं साइंस और कॉमर्स स्ट्रीम के रिजल्ट जारी कर दिए हैं। छात्र अपना रिजल्ट rajeduboard.rajasthan.gov.in या rajresults.nic.in पर जाकर चेक कर सकते हैं।

Rajasthan Board RBSE 12th Result COMMERCE Topper List

Rajasthan Board RBSE 12th Result COMMERCE Topper List: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 18 मई 2023 को आरबीएसई (RBSE) 12वीं के साइंस और कॉमर्स स्ट्रीम के रिजल्ट जारी कर दिए हैं। रिजल्ट आते ही सोशल मीडिया पर लोग टॉपर्स के बारे में जानना चाहते हैं। हालांकि राजस्थान बोर्ड ने इस बार अधिकारिक तौर पर टॉपर्स की लिस्ट जारी नहीं की है। लेकिन ये उन लोगों की लिस्ट है, जिनके नंबर ज्यादा आए हैं।

आरबीएसई 12वीं कॉमर्स 2023 के रिजल्ट का पासिंग स्कोर 96.60 प्रतिशत है। लड़कियों ने इस साल कॉमर्स में लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया है। लड़कियों ने इस साल 98.01 फीसदी रिजल्ट किया है। वहीं लड़कों ने पासिंग स्कोर 95.85 प्रतिशत किया है।

आइए देखें राजस्थान 12वीं कॉमर्स टॉपर्स की लिस्ट?

1. झुंझुनू एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के छात्र पाराश कुमार रूंगटा ने 500 में से 483 नंबर लाकर कॉमर्स स्ट्रीम में टॉप किया है।

2. योगिता सोनी, 500 में से 480 नंबर लाए है। वो दूसरी टॉपर हैं।

3. नोखा के श्री नवीन आदर्श विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल की भूमि तिवारी को 500 में से 455 नंबर मिले हैं।

4. श्रीगंगानगर के दयानंद एंग्लो वैदिक स्कूल के शगन प्रीत सिंह 500 में से 448 नंबर लाए हैं। ये चौथे टॉपर्स हैं।

5. अलवर के राजेश पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल की तनीषा शर्मा पांचवीं टॉपर हैं, उन्हें 500 में से 438 नंबर लाए हैं।

6. चित्तौड़गढ़ की सौम्य चांडालिया को 500 में से 472 नंबर आए हैं। ये छठी टॉपर हैं।

7. जयपुर के गवर्नमेंट सीनियर सेक सोजमीसिंहपुरा स्कूल के दिव्यांश शर्मा को 500 में से 418 नंबर मिले हैं। ये कॉमर्स स्ट्रीम के 7वें टॉपर हैं।

8. जैसने के मोंटेसरी स्कूल के मांगी लाल को 500 में से 403 नंबर मिले हैं। ये कॉमर्स स्ट्रीम के 8वें टॉपर हैं।

9. दौसा के Sr. Sec स्कूल महवा के छात्र योगेश सिंह राजपूत को 500 में से 394 नंबर मिले हैं।

(नोट: ये डेटा sarkarinaukriexams.com से ली गई है।)

Recommended Video

    MPBSE MP Board Result 2023: जानें कब आएगा 10वीं और 12 का Result, ये है तारीख | वनइंडिया हिंदी

    राजस्थान बोर्ड ने 12वीं की परीक्षा 9 मार्च से 12 अप्रैल 2023 तक आयोजित की थी। छात्र अधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in या rajresults.nic.in पर जाकर रिजल्ट देख सकते हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+