Rajasthan New CM बनने से पहले जानिए वो 5 नेता, जो रातों-रात तगड़ी सेटिंग करके बन गए MLA
Rajasthan Eletion Result 2023: राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 में भाजपा को 115 सीटों वाली प्रचंड जीत के बाद अब जल्द ही सूबे को नया मुखिया मिलने वाला है। सीएम की दौड़ में वसुंधरा राजे सिंधिया, बाबा बालकनाथ, गजेंद्र सिंह शेखावत, दीया कुमारी आदि का नाम शामिल है।
राजस्थान के नए मुख्यमंत्री की तलाश के बीच जानिए इस बार चुने गए उन 5 विधायकों के बारे में, जिनकी जीत ने तय कर दिया कि राजनीति में ऊपर तक तगड़ी सेटिंग हो तो कुछ भी संभव है। ये पांचों ऐसे नेता हैं, जो पहले किसी दूसरी पार्टी में हुआ करते थे और साल 2023 चुनाव में दूसरी पार्टी ज्वाइन कर रातों-रात टिकट लाकर सबको चौंका दिया था।

शोभारानी कुशवाह, विधायक धौलपुर
भाजपा से दो बार विधायक रहीं। राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 में टिकट नहीं मिलती देख कांग्रेस में शमिल हो गईं। कांग्रेस ने शोभारानी को तुरंत धौलपुर से टिकट भी दे दिया। इनको कुल 69724 वोट मिले। बसपा प्रत्याशी रीतेश शर्मा 52935 वोट पा सके। वहीं, शोभारानी के जीजा डॉ. शिवचरण सिंह भाजपा से उम्मीदवा थे, जो 45637 वोट पाकर तीसरे स्थान पर रहे।
सुभाष मील, विधायक खंडेला
नीमकाथाना जिले की खंडेला सीट से इस बार भाजपा के सुभाष मील ने जीत दर्ज की। सुभाष मील ने पिछला चुनाव कांग्रेस से लड़ा था। राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 में भाजपा ज्वाइन की और 24 घंटों के अंदर ही टिकट भी ले आए थे। सुभाष मीणा ने 114236 वोट हासिल किए। कांग्रेस के दिग्गज नेता महादेव सिंह खंडेला को 71597 वोट मिले और निर्दलीय बंशीधर बाजिया 11808 वोट ले गए।
विकास चौधरी, विधायक किशनगढ़
साल 2018 भाजपा की टिकट पर लड़ा। हार गए और अब साल 2023 के चुनाव में कांग्रेस की टिकट से विधायक बन गए। भाजपा ने इस बार अजमेर सांसद भागीरथ चौधरी को टिकट दिया तो विकास चौधरी कांग्रेस से टिकट ले आए। विकास चौधरी ने 83645 वोट पाए जबकि भागीरथ चौधरी को 37534 और निर्दलीय सुरेश टांक को 80025 वोट मिले।
उदयलाल डांगी, विधायक वल्लभनगर
सियासी नाराजगी के चलते भाजपा छोड़ आरएलपी में जाने वाले उदयलाल डांगी साल 2023 से ठीक पहले भाजपा में लौटे और टिकट पाने में भी सफल रहे। फिर कांग्रेस की दिग्गज नेता रहे गुलाब सिंह शक्तावत की पुत्रवधू व मौजूदा विधायक प्रीति शक्तावत को हरा दिया। डांगी को 83227 वोट मिले जबकि प्रीति शक्तावत 63167 वोट हासिल कर पाई।
जसवंत सिंह गुर्जर, विधायक बाड़ी
धौलपुर जिले की बाड़ी सीट पर जसवंत सिंह गुर्जर ने साल 2018 का चुनाव भाजपा से लड़ा था। फिर ये बसपा में चले गए। बसपा ने 2023 के चुनाव में इन्हें बाड़ी से टिकट दिया और चुनाव जीत गए। गुर्जर को 106060 वोट मिले जबकि भाजपा के गिर्राज सिंह मलिंगा ने 78636 वोट हासिल किए।












Click it and Unblock the Notifications