सांगानेर विधानसभा सीट: बीजेपी छोड़ नई पार्टी के साथ मैदान में घनश्याम तिवाड़ी, कांग्रेस से कड़ी टक्कर
जयपुर। राजस्थान विधानसभा चुनाव 2018 के लिए प्रचार अपने चरम पर है। हर बार की तरह इस बार भी राजस्थान में कुछ ऐसी सीट हैं जीसे किसी वीवीआईपी से कम नहीं माना जा रहा है। इनमें से एक है सांगानेर की सीट। इस सीट से कभी भाजपा के कद्दावर नेता रहे घनश्याम तिवाड़ी अब अपनी नई बनाई भारतवाहिनी पार्टी से उम्मीदवार हैं। इसके अलावा भाजपा की ओर से जयपुर के महापौर अशोक परनामी उम्मीदवार हैं जबकि कांग्रेस ने राजस्थान विश्वविद्यालट के पूर्व छात्र संघ के अध्यक्ष पुष्पेंद्र भारद्वाज मैदान में हैं। ऐसे में तिवाड़ी को बीजेपी और कांग्रेस से कड़ी टक्कर मिलने की संभावना है।

राजस्थान की इस सांगानेर सीट पर 1977 से लेकर पीछले 9 विधानसभा चुनावों तक कांग्रेस 2, भाजपा 6 और अन्य पार्टी को 1 बार जीत मिली है। इस क्षेत्र की कुल जनसंख्या 604822 है। यह सीट पूरी तरह से शहरी क्षेत्र में आती है। वहीं धार्मिक समूह की बात करें तो यहां 92 प्रतिशत हिन्दू और 4 प्रतिशत मुस्लिम निवास करते हैं। सामाजिक समूहों में 14.52 प्रतिशत अनुसूचित जाति और 3.5 प्रतिशत अनुसूचित जनजाति है। यहां की साक्षरता दर 86 प्रतिशत है।












Click it and Unblock the Notifications