Rajasthan assembly election: उदयपुरवाटी में कांग्रेस को झटका, निर्दलीय मीनू सैनी ने दिया BJP को समर्थन
राजस्थान विधानसभा चुनाव अब रोचक होता जा रहा है। यहां उदयपुरवाटी विधानसभा सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ रहीं महिला प्रत्याशी मीनू सैनी ने भाजपा उम्मीदवार शुभकरण चौधरी को समर्थन देने का ऐलान कर दिया है।
आपको बता दें कि मीनू सैनी पहले कांग्रेस में थीं, लेकिन जब उन्हें टिकट नहीं मिला तो उन्होंने पार्टी से बगावत कर निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया। अब उन्होंने अपने समर्थकों के साथ भाजपा को समर्थन दे दिया है।

गौरतलब है कि तीन दिन पहले ही कांग्रेस ने एक बड़ा कदम उठाते हुए मीनू सैनी को छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया था। कांग्रेस ने कहा कि उदयपुरवाटी के पूर्व विधायक रामेश्वर लाल सैनी की बेटी, कांग्रेस की पूर्व जिला महासचिव और भूदान बोर्ड की सदस्य मीनू सैनी ने पार्टी के अधिकृत उम्मीदवार के खिलाफ चुनाव लड़ने का ऐलान कर अनुशासन तोड़ा है। ऐसे में उन्हें 6 साल के लिए पार्टी से निकाला जा रहा है।
मीनू सैनी ने भाजपा को समर्थन देने का ऐलान करते हुए कहा कि उदयपुरवाटी से चुनाव लड़ रहे शुभकरण चौधरी को भारी अंतर से जीत मिलेगी और प्रदेश में भाजपा की सरकार बनेगी।
संवाद सूत्र: जितेंद्र सिंह शेखावत, झुंझनू, राजस्थान












Click it and Unblock the Notifications