Rajasthan Election: 'बेटा ही सरकार डिलीट कर रहा', जोधपुर में कांग्रेस पर बरसे सीपी जोशी

Rajasthan Assembly Election 2023: राजस्थान में चुनाव की तारीख नजदीक आ गई है। ऐसे में पीएम मोदी ने जहां भरतपुर और नागौर में लाल डायरी का जिक्र करते हुए गहलोत सरकार को घेरा। वहीं इससे पहले जोधपुर में शनिवार को भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने प्रेसवार्ता कर कांग्रेस की गहलोत सरकार पर जमकर निशाना साधा।

जोधपुर में लाल डायरी का जिक्र करते हुए सीपी जोशी ने कहा कि कुछ लोग कह रहे हैं कि उनकी सरकार रिपीट होने वाली है, लेकिन दूसरी और उनका बेटा ही सरकार डिलीट करवा रहा है।

Rajasthan BJP

'परिवार को ही उन पर विश्वास नहीं, तो...'

दरअसल,राजस्थान में लाल डायरी का मुद्दा चुनावों के पहले ही जमकर चर्चाओं में है। ऐसे में हाल ही में सामने आए लाल डायरी के पन्नों के आधार पर हमला बोलते हुए सीपी जोशी ने जहां परिवार को ही उन पर विश्वास नहीं है तो जनता विश्वास कैसे करेगी ? जोशी ने कहा कि गांधी परिवार राजस्थान की यात्रा पर आया हुआ है। उनका काम दूरबीन से टाइगर देखने और हथियाने के लिए जमीन देखने के अलावा कुछ नहीं है।

कांग्रेस ने कर्ज माफी नहीं की, हम संकल्प पत्र लाए: जोशी

इस दौरान संजय जांगिड़ कांग्रेस छोड़ बीजेपी में शामिल हो गए। उन्होंने पीएम मोदी पर विश्वास जताते हुए बीजेपी ज्वाइन करने की बात कही। वहीं सीपी जोशी ने बीजेपी के संकल्प पत्र के बारे में कहा कि उन्होंने (कांग्रेस) कर्ज माफी नहीं की, हम संकल्प पत्र लाए है।

'हम देंगे 450 रुपए में सिलेंडर'

वहीं सीपी जोशी ने बीजेपी के संकल्प पत्र की बात करते हुए कहा कि भाजपा ने जो संकल्प पत्र में लिखा है, वो करेंगे और जो नहीं लिखा है वो भी करेंगे। उन्होंने गहलोत सरकार की योजना पर निशाना साधते हुए कहा कि उज्जवला योजना नहीं होती तो गहलोत सरकार 500 रुपए में गैस सिलेंडर नहीं दे पाती। अब हम 450 में सिलेंडर देंगे।

संवाद सूत्र: मनीष दाधीच, जोधपुर

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+