राजस्थान चुनाव: गजेंद्र सिंह शेखावत ने CM गहलोत पर कसा तंज, कहा- सिर्फ क्रेडिट लेने की होड़ मची है

Gajendra Singh Shekhawat News: राजस्थान चुनावी राज्य में राजनीतिक खींचतान को गर्म करते हुए केंद्रीय जल संसाधन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने अलवर के थानागाजी विधानसभा में कांग्रेस सरकार पर जमकर हमला बोला है। गजेंद्र सिंह शेखावत ने पहली बार ईआरसीपी के मुद्दे पर मुखर होते हुए कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा।

गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि कई बार योजना तैयार करने के बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को केंद्रीय मंत्रिमंडल से बात करने के लिए दिल्ली बुलाया गया लेकिन ना तो वह स्वयं पहुंचे ना किसी प्रतिनिधि को भेजा।

Gajendra Singh Shekhawat News

अलवर के लोक देवता महाराजा भरथरी की सौगंध खाते हुए गजेंद्र शेखावत ने कहा कि गहलोत पानीपत राजनीति कर रहे हैं केवल श्रेय लेने की होड़ मची हुई है जबकि यही योजना हमने पूरी तरह से तैयार कर ली है इसके साथ ही इतने बजट में हमने यह योजना तैयार की है जिससे दुगने बजट में राज्य सरकार इस योजना को अमली जामा पहनाना चाहती है।

उन्होंने कहा कि जो योजना राज्य सरकार ने बनाई है उसमें ना तो करौली को पानी मिलेगा ना अलवर को और ना सवाई माधोपुर को ऐसे में इन लोगों के कंठ सुखाने का काम राजस्थान सरकार द्वारा किया गया है। गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा, ''2020 से लेकर आज तक सीएम अशोक गहलोत राजस्थान की जनता से झूठ बोल रहे हैं।

राजस्थान में मुख्यमंत्री के चेहरे के बारे में बोलते हुए गजेंद्र शेखावत ने कहा कि राज्य में वसुंधरा राजे सिंधिया आज भी हमारे महत्वपूर्ण नेताओं में से एक हैं। राजस्थान में भाजपा के नेताओं के बीच अलग-अलग गुट बनने जैसा कुछ नहीं है और इस कारक के कारण, हमें विश्वास है कि आगामी चुनावों में लोग बड़ी संख्या में हमें वोट देंगे।

संवाद सूत्र: भगवान सहाय सैनी, अलवर राजस्थान

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+