Rajasthan: बीजेपी प्रदेश प्रभारी राधामोहन दास ने कांग्रेस को लेकर यह क्या कह दिया ? Video देखिए

Rajasthan Assembaly By-Election News: राजस्थान में 6 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की भाजपा ने जमीनी स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी है। 22 अगस्त को दौसा के बाद आज टोंक में भाजपा के प्रदेश प्रभारी राधामोहन दास और प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने देवली-उनियारा विधानसभा सीट के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं के साथ महामंथन किया।

टोंक में आज विधानसभा उपचुनावों को लेकर भाजपा की संगठनात्मक बैठक का आयोजन कृषि ऑडिटोरियम में हुआ। राजस्थान भाजपा के प्रदेश प्रभारी और राष्ट्रीय महामंत्री राधामोहन दास, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रभूलाल सैनी, कैबिनेट मंत्री कन्हैयालाल चौधरी सहित कई दिग्गज नेता जुटे।

इस दौरान देवली-उनियारा विधानसभा सीट के उपचुनावों को लेकर महामंथन हुआ। टोंक में आयोजित हुई भाजपा की बैठक में भाजपा प्रदेश प्रभारी राधामोहन दास मंच से संबोधित करते हुए बेपटरी हो गए। दास ने कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए जमकर हमला बोला।

rajasthan-assembly-by-election-controversial-statement-of-bjp-state-in-charge-radha-mohan-das

प्रदेश प्रभारी राधामोहन दास ने यहां तक कहा कि जिस राहुल गांधी के पिता पारसी थे, मां ईसाई धर्म मानती हो हिंदू और गांधी कैसे हो सकता है। ऐसा कौनसा इतिहास जो लोग नहीं जातने है। आखिर वो सब कब हुआ जो यह कहते है कि महात्मा गांधी ने इनकों गोद लिया।

आखिर इसका जिक्र कही पर भी क्यों नहीं है। यह वहीं लोग है जो हिंदू को हिंदू से और हिंदू को मुसलमानसे लड़वा रहे है। आप ऐसे लोगों की पार्टी के विधायक को चुनेंगे क्या ?

राधामोहन दास ने तो राहुल गांधी और ऊमर अब्दुल्ला को लेकर विवादित बयान देते हुए कहा कि लोग मानते है कि धरती पर दो लोगों के चेहरे मेल नहीं खाते है। लेकिन राहुल गांधी और ऊमर अब्दुल्ला के फोटो साथ रखकर देख लेना कि दोनों के चेहेरे मिलते है या नहीं।

भाजपा प्रदेश प्रभारी राधामोहन दास ने कश्मीर चुनावों को लेकर भी पलटवार करते हुए कहा कि जिस कश्मीर को प्रधानमंत्री मोदी ने धारा 370 हटाकर आजाद करवाया अब नेशनल कांफ्रेस कांग्रेस के साथ गठबंधन कर घोषणा पत्र जारी कर रही है और कह रहूे है कि हम सत्ता में आए तो पहले वाला कश्मीर कर देंगे।

नेशनल कांफ्रेंस आंतकवादियों की पार्टी है, पाकिस्तान से चंदा लेती है। देश में बंटवारा करने वाली दो ताकतें थी, पंडित जवाहरलाल नेहरू और मुस्लिम लीग ने देश का बंटवारा किया जो कांग्रेस पार्टी देश का बंटवारा करने के लिए जिम्मेदार है वो पार्टी फिर से सिर उठा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+