Ground Report: विधानसभा उपचुनाव, कंधे पर मटका, हाथ में पानी का लोटा और जेब में बायोडाटा लेकर जब पहुंचा दावेदार
Rajasthan By-Election News: राजस्थान की 6 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने है। टोंक जिले की देवली-उनियारा, दौसा, खींवसर, सलूम्बर सहित 6 विधानसभा सीटों पर दावेदारों ने अपना शक्ति प्रदर्शन भी शुरू कर दिया है, तो वहीं भाजपा आलाकमान ने भी प्रत्याशी चयन को लेकर जमीनी स्तर पर मशक्कत पर शुरूआत कर दी है।
राजस्थान के टोंक में बिते दिनों भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़, प्रदेश प्रभारी और राष्ट्रीय महामंत्री राधामोहन दास सहित कई नेता और मंत्रियों ने संगठन की मजबूती को लेकर महामंथन किया। इस दौरान देवली-उनियारा विधानसभा सीट पर सम्भावित प्रत्याशी को लेकर भी कार्यकर्ताओं की नब्ज टटोली।
भाजपा के इस महामंथन में शाहपुरा जिले के जहाजपुर निवासी दिनेश कुमार प्रजापति भी देवली-उनियारा से अपनी दावेदारी जताने बड़े ही अनूठे तरीके से पहुंचे।

Recommended Video
कंधे पर पानी का मटका और हाथ में लोटा लेकर दिनेश भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं को मीठा पानी पीला कर अपनी दावेदारी जता रहे थे। इसी दौरान वन इंडिया हिंदी की टीम से दिनेश की मुलाकात हुई।
वन इंडिया हिंदी के राजस्थान संवाददाता ने दिनेश प्रजापति ने खास बातचीत की, इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे । दिनेश ने बड़े ही सादगी भरे अंदाज में कहा कि साहब मैं जाति से कुम्हार हूं और हमारी सभी जातियों में पैठ है।
जाट हो राजपुत, मीना, गुर्जर, ब्राह्मण हो सभी जातियों में हमारी पैठ है। सभी है दिलों का ह्रदय कुम्हार है साहब। मैं अगर झोली फैलाउंगा तो कोई समाज मुझे खाली हाथ नहीं भेजेगा।
दिनेश प्रजापति अपनी जेब में अपना विधायक प्रत्याशी के लिए तैयार बायोडाटा भी लेकर घूम रहा था। बातचीत में उसने बताया कि जिलाध्यक्ष अजीत सिंह मेहता के माध्यम से प्रदेशाध्यक्ष और प्रदेश प्रभारी को अपना बायोडाटा दे चुका है।
दिनेश प्रजापति ने कहा कि देवली-उनियारा सीट से भाजपा की जीत ही प्राथमिकता है और अगर भाजपा यह सीट जितेगी तो वह इस कुम्हार के माध्यम से ही जितेगी।
दिनेश कुमार प्रजापति का आत्मविश्वास देखकर हर कोई अचम्भित रह गया। मौके पर मौजूद उनियारा पंचायत समिति के पूर्व प्रधान और वरिष्ठ भाजपा नेता कैलाश चतुर्वेदी ने भी उसके आत्मविश्वास की सराहना की, साथ अन्य भाजपा नेताओं ने दिनेश प्रजापति के टिकट के दावे को उचित ठहराते हुए उसे टिकट देने का समर्थन किया।












Click it and Unblock the Notifications