Varsha Seth: राजस्थान की महिला अफसर ने 40 हजार रुपए में बेच दिया ईमान, ACB ने धर दबोचा
राजस्थान भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने ऐसी महिला अधिकारी को धर दबोचा है, जिसने महज 40 हजार के लिए अपना ईनाम बेच दिया।
एसीबी डीजी डॉ. रवि प्रकाश मेहरड़ा ने बताया कि वर्षा सेठ को 40 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा है। यह वर्तमान में बांसवाड़ा जिले की घाटोल पंचायत समिति में सहायक प्रशासनिक अधिकारी पर कार्यरत है।

वर्षा सेठ के खिलाफ एक परिवादी ने शिकायत दी थी कि उसका बकाया वेतन भुगतान करने तथा एम्लाई आईडी ट्रांसफर करने की एवज में वर्षा सेठ उससे 80 हजार की रिश्वत मांग रही है।
एसीबी बांसवाड़ा इकाई के एएसपी ऋषिकेश मीणा की देखरेख में टीम बनाई और शिकायत का सत्यापन करवाया गया। सत्यापन में उसने 15 हजार रुपए लिए थे। 8 अगस्त को वर्षा सेठ ने परिवादी से रिश्वत के 40 हजार रुपए लेकर अपने पास रख लिए। इसी दौरान इशारा पाकर एसीबी ने रिश्वत लेते वर्षा सेठ को रंगे हाथ पकड़ लिया।












Click it and Unblock the Notifications