Rajasthan Accident: भरतपुर में भीषण हादसा,11 यात्रियों की मौत, PM मोदी ने जताया दुख

Accident in Rajasthan: एक बड़ी खबर राजस्थान से हैं, जहां आज सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है, जिसमें 11 लोगों की मौत हो गई है और 12 लोग घायल हुए हैं। आपको बता दें कि ये हादसा भरतपुर जिले के हंतरा के पास जयपुर-आगरा हाईवे पर हुआ है।

 Rajasthan Acciden

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक हाइवे पर एक बस और ट्रेलर आपस में टकरा गए, फिलहाल घटना की जानकारी पाते ही पुलिस और प्रशासनिक अफसर मौके पर पहुंचे हैं। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बस से निकाला गया और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है।

मृतकों में 6 महिलाएं भी शामिल

SP भरतपुर मृदुल कछावा ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि 'बस में सवार यात्री गुजरात के भावनगर से उत्तर प्रदेश के मथुरा जा रहे थे लेकिन आज सुबह भरतपुर-आगरा हाईवे पर अचानक बस का डीजल पाइप फट गया, जिसकी वजह से बस हाइवे पर खड़ी थी लेकिन तभी पीछे से हाई स्पीड में आ रहे ट्रक ने बस को टक्कर मार दी और आगे निकल गया, टक्कर इतनी जबरदस्त थी बस पटल गई और बस के पिछले हिस्से में बैठी सवारियों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जिनकी संख्या 5 थी, बाकी छह लोगों ने अस्पताल ले जाते वक्त दम तोड़ दिया। मृतकों में 6 महिलाएं भी शामिल है।'

राहगीरों ने पुलिस को कॉल किया

आपको बता दें कि इस भीषण हादसे के बाद वहां से गुजर रहे राहगीरों ने पुलिस को कॉल किया, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। शवों को बसों से स्थानीय लोगों की मदद से निकाला गया है, सभी शवों को भरतपुर जिला अस्पताल की मॉर्चुरी में रखवाया गया है। अभी तक किसी भी शव की पहचान नहीं हो पाई है तो वहीं कुछ घायलों की हालत काफी गंभीर बताई जा रही है।

पीएम मोदी ने जताया खेद

भरतपुर में हुए सड़क हादसे को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी Tweet किया और हादसे पर खेद जताया। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा कि 'राजस्थान के भरतपुर में हुआ सड़क हादसा अत्यंत दुखद है। इसमें गुजरात से धार्मिक यात्रा पर गए जिन श्रद्धालुओं को अपनी जान गंवानी पड़ी है, उनके परिवारजनों के प्रति मेरी शोक-संवेदनाएं। इसके साथ ही मैं सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+