Rahul Gandhi Mangarh Dham: बांसवाड़ा के मानगढ़ धाम को क्‍यों कहते हैं 'राजस्‍थान का जलियांवाला बाग'?

सांसदी बहाली के बाद राहुल गांधी सबसे पहली जनसभा राजस्‍थान के बांसवाड़ा जिले में स्थित मानगढ़ से कर रहे हैं, जिसे राजस्‍थान विभागसभा चुनाव 2023 में कांग्रेस का चुनावी शंखनाद भी माना जा रहा है।

Rahul Gandhi at Mangarh Dham Banswara Rajasthan: लोकसभा सदस्‍यता बहाल होने के बाद राहुल गांधी पहली जनसभा राजस्‍थान के मानगढ़ धाम से कर रहे हैं। बुधवार दोपहर एक बजे राहुल गांधी मानगढ़ धाम पहुंचेंगे।

राजस्‍थान कांग्रेस 9 अगस्‍त 2023 को विश्व आदिवासी दिवस को मानगढ़ धाम पर आदिवासी गौरव पर्व के रूप में मना रही है। राहुल गांधी का मानगढ़ धाम का दौरा कांग्रेस के लिए राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2023 का शंखनाद भी माना जा रहा है।

Rahul Gandhi Banswara Rajasthan

राहुल गांधी दोपहर को हेलीकॉप्‍टर से मानगढ़ धाम पहुंचेंगे। उनसे कुछ देर पहले करीब 12 बजे राजस्‍थान मुख्‍यमंत्री मानगढ़ धाम पर आएंगे। इनके अलावा राजस्‍थान प्रदेश प्रभारी एसएस रंधावा व प्रदेशाध्‍यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने मानगढ़ धाम पहुंचकर राहुल गांधी की सभा की व्‍यवस्‍थाएं संभाल रखी हैं।

बता दें कि राजस्‍थान के बांसवाड़ा जिले में स्थित मानगढ़ धाम को 'राजस्‍थान का जिलयांवाला बाग' भी कहते हैं, क्‍योंकि अंग्रेजों के जमाने से मानगढ़ धाम आदिवासियों के त्‍याग और संघर्ष का प्रतीक है।

पंजाब के जलियांवाला बाग हत्‍याकांड से छह साल पहले 17 नवंबर 1913 में राजस्‍थान के मानगढ़ धाम में ब्रिटिश सरकार ने भील आदिवासी समाज के 1500 लोगों का नरसहांर किया था। उन वीर शहीदों की याद में यहां पर हर साल मार्गशीर्ष पूर्णिमा को मेला भी भरता है।

बता दें कि मानगढ़ धाम राजस्‍थान-गुजरात सीमा पर स्थित है। बांसवाड़ा जिला मुख्‍यालय से करीब 70 किलोमीटर दूर स्थित है। यहां पर गोविंद गुरु की समाधि भी बनी हुई है। पिछले साल नवंबर में पीएम नरेंद्र मोदी ने भी मानगढ़ धाम का दौरा किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+