Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Rahul Gandhi in Banswara Live: मानगढ़ धाम से राहुल गांधी राजस्‍थान में चुनावी शंखनाद, फायदा मप्र को भी

Rahul Gandhi Mangarh Dham: राहुल गांधी ने मानगढ़ धाम पर जनसभा करके राजस्‍थान-मध्‍य प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव 2023 का शंखनाद कर दिया। मानगढ़ धाम राजस्‍थान-मध्‍य प्रदेश की सीमा पर बांसवाड़ा जिले है।

Rahul Gandhi in Rajasthan: लोकसभा सदस्‍यता बहाल होने के बाद राहुल गांधी संसद में जमकर बरसे और मोदी सरकार के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के बाद राजस्‍थान के दौरे पर पहुंचे। राजस्‍थान के बांसवाड़ा जिले के मानगढ़ धाम में सभा को सम्‍बोधित किया। राजस्‍थान सीएम अशोक गहलोत ने उनका स्‍वागत किया। (VIDEO नीचे)

Rahul Gandhi at Mangarh Dham Banswara

सांसदी बहाली के बाद राहुल गांधी ने पहली जनसभा करने के लिए विश्‍व आदिवासी दिवस के मौके पर राजस्‍थान के मानगढ़ धाम को चुना है। इसकी एक वजह यह है कि मानगढ़ धाम राजस्‍थान और मध्‍य प्रदेश की सीमा पर स्थित है। दोनों ही राज्‍यों में विधानसभा चुनाव 2023 प्रस्‍तावित हैं।

राहुल गांधी ने मानगढ़ धाम के जरिए एक तरह से राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2023 के लिए चुनावी शंखनाद कर दिया, जिसका फायदा पड़ोसी राज्‍य मध्‍य प्रदेश की भी कई सीटों पर होने की उम्‍मीद है। दरअसल, मानगढ़ धाम को आदिवासी बाहुल्‍य इलाकों की राजस्‍थान की 25 और मध्‍य प्रदेश 47 सीटों का जंक्‍शन माना जाता है।

Rahul Gandhi at Mangarh Dham Banswara

शायद यही वजह है कि पिछले साल नवंबर में पीएम नरेंद्र मोदी भी मानगढ़ धाम का दौरा कर चुके हैं। अब राजस्‍थान कांग्रेस 9 अगस्‍त 2023 को विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर राहुल गांधी के दौरे के साथ मानगढ़ धाम पर आदिवासी गौरव पर्व के रूप में मना रही है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+