पंजाबी दूल्हे का राजस्थान में मिला शव, शादी से पहले लड़की के चक्कर में हुई हत्या

हनुमानगढ़। पंजाब के एक दूल्हे की शादी से पहले राजस्थान में उसकी हत्या कर दी गई। शव राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले के संगरिया थाना इलाके के गांव मानकसर की रोही में पड़ा मिला है। युवक की शादी 25 नवंबर को होनी थी, मगर इससे पहले ही उसकी हत्या होने से परिवार में कोहराम मच गया और शादी की खुशियां मातम में बदल गई।

murder in hanumangarh

संगरिया थाना प्रभारी इंद्र कुमार ने बताया कि पाला सिंह पुत्र खुमन सिंह रायसिख निवास भोदीपुरा वकीलावाली ढाणी पुलिस थाना आरएसके जिला फिरोजपुर पंजाब ने रिपोर्ट दी कि उसका 21 वर्षीय भाई मंजीत सिंह 2 नवंबर 2019 को मुख्तसर के मंदीर सिंह दोस्त के साथ मानकसर में अपने गांव के गुरलाल पुत्र जगीर सिंह के पास नरमा चुगने की बात कहकर आया था। वहीं, जब मंजीत सिंह घर वापस नहीं आया तो उसके परिजनों ने पुलिस थाने में गुमशुदगी दर्ज करवा दी।

परिजनों द्वारा जब अपने स्तर पर तलाश की। तब पता चला कि 25 उर्फ केसी व सतनाम सिंह अपने जानकार गुरलाल सिंह व उसकी बहन मनजीत कौर ने एक राय होकर मंंजीत सिंह की हत्या कर दी। रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शव को मानकसर रोहित से ग्राम कर सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है।

बता दें कि मंजीत सिंह की शादी 25 नवम्बर को होनी थी। पंजाब स्थित उसके घर पर शादी की तैयारियां शुरू हो चुकी थी और राजस्थान के हनुमानगढ़ से उसका घर लौटने का इंतजार किया जा रहा था। इस बीच उसकी हत्या की खबर मिल गई। रोही में मिला मंजीत ​का शव दो-तीन दिन पुराना बताया जा रहा है। शुरुआती जांच में पुलिस इसे प्रेम प्रसंग से जुड़ा मामला मान रही है। हत्या के वास्तविक कारणों का पता ​विस्तृत जांच के बाद ही चल सकेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+