पुलवामा हमले के शहीद भागीरथ सिंह के घर गूंजी किलकारी, पत्नी ने दिया बेटी को जन्म
धौलपुर। 14 फरवरी 2019 को पूरे देश को झकझोर देने वाले पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए राजस्थान के सैनिक भागीरथ सिंह के घर किलकारी गूंजी है। शहीद भागीरथ सिंह की पत्नी रंजना देवी ने पुत्री को जन्म दिया है।

धौलपुर शहर के रेनू नर्सिंग होम में शहीद की पत्नी ने बच्ची को जन्म दिया है। अस्पताल संचालक डॉ.रैनू अग्रवाल और डॉ.रामअवतार अग्रवाल ने प्रसूता का निशुल्क उपचार कर रहा है। चिकित्सकों के मुताबिक अस्पताल में भर्ती जच्चा बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।
गौरतलब है कि धौलपुर जिले के राजाखेड़ा थाना इलाके के जैतपुर गांव निवासी सीआरपीएफ जवान भागीरथ सिंह जम्मू कश्मीर के पुलवामा में आतंकी हमले में शहीद हो गए थे। भागीरथ सिंह की शहादत के समय उनकी पत्नी एक माह की गर्भवती थी।
भागीरथ सिंह के शहीद होने के करीब आठ माह में उनके परिवार में खुशी का यह मौका आने पर शहर के लोग रेनू नर्सिंग होम शहीद वीरांगना को बधाई देने पहुंचे। इनके चार साल का बेटा विनय व दो साल की बेटी शिवानी पहले से है। यह बेटी तीसरी संतान है।












Click it and Unblock the Notifications