Bharat Jodo Yatra में प्रियंका गांधी ने कार्यकर्ताओं के साथ लगाई दौड़, Video हो रहा वायरल

भारत जोड़ो यात्रा में प्रियंका गांधी अपनी बेटी मिराया और पति रॉबर्ट वाड्रा के साथ शामिल हुई। भारत जोड़ो यात्रा के दौरान प्रियंका गांधी का कार्यकर्ताओं के साथ दौड़ लगाते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Priyanka Gandhi Bharat Jodo Yatra

Bharat Jodo Yatra: राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की 'भारत जोड़ो यात्रा' से रोजाना नई-नई तस्वीरे और वीडियोज सामने आ रही हैं। इस कड़ी में सोमवार 12 दिंसबर को राजस्थान के बूंदी में कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी के दौड़ लगाने का वीडियो वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में प्रियंका गांधी सरपट दौड़ लगाते हुए नजर आ रहीं हैं। बता दें, भारत जोड़ो यात्रा में राजस्थान की महिलाएं भी शामिल हुईं है और इस 'नारी शक्ति पदयात्रा' नाम दिया गया है।

'भारत जोड़ा यात्रा' इस समय राजस्थान में है और इस यात्रा में प्रियंका गांधी अपनी बेटी मिराया और पति रॉबर्ट वाड्रा के साथ शामिल हुई। सोमवार को बूंदी से सवाई माधोपुर बॉर्डर क्रॉस करते समय पहले कालबेलिया डांसर्स के साथ थिरकना और अब महिलाओं के साथ दौड़ लगाती प्रियंका का वीडियो वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में नारी सशक्तिकरण का संदेश देते हुए प्रियंका गांधी यहां सड़क पर सरपट दौड़ लगाते दिख रही हैं।

प्रियंका गांधी के दौड़ लगाते ही आसपास मौजूद अन्य महिला व अन्य कार्यकर्ता भी उनके पीछे दौड़ने लगे। कुछ देर के लिए यात्रा में शामिल लोगों में एक अलग ही उत्साह देखने को मिली। कुछ देर दौड़ने के बाद प्रियंका रुक गई और तेज कदमताल के साथ चलने लगीं। प्रियंका गांधी के दौड़ लगाते वीडियो को पत्रकार उमाशंकर सिंह ने अपने ट्विटर हैंडल से शेयर करते हुए लिखा, 'भारत जोड़ो यात्रा' के दौरान जब दौड़ पड़ीं प्रियंका गांधी वाड्रा। जिसके बाद प्रियंका गांधी के वायरल वीडियो पर रिएक्शन आने शुरु हो गए।

पत्रकार मीनाक्षी जोशी ने कमेंट किया कि यह तो हर किसी को मानना होगा कि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी बहुत फिट हैं। @gunjangiri नाम के एक यूजर ने चुटकी लेते हुए लिखा, 'किसी ने कह दिया होगा कि जमीन बिक रही है, इसलिए दौड़ लगा दी होगी। शुभम शुक्ला नाम के एक यूजर लिखते हैं - आजकल नेताओं को प्रियंका से सीखना चहिये कि केवल राजनीति पर ही नहीं बल्कि अपने स्वास्थ्य पर भी ध्यान देना चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+