Rajasthan Elections 2023: प्रियंका गांधी की दौसा में चुनावी रैली, पूर्वी राजस्थान में 42 सीटों पर रहेगा फोकस
Priyanka Gandhi in Rajasthan Election: राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी की पहली चुनावी रैली दौसा में होने जा रही है।
Priyanka Gandhi Rally in Dausa Rajasthan: राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 में पीएम नरेंद्र मोदी व कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बाद अब प्रियंका गांधी की रैली हो रही है। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी आज शुक्रवार को राजस्थान के दौसा से चुनावी शंखनाद करेंगीं। इसके बाद राजस्थान कांग्रेस प्रत्याशियों की पहली सूची जारी हो सकती है।
प्रियंका गांधी की दौसा जिले के सिकराय के गांव कांदोली में दोपहर 12 बजे से हो रही चुनावी रैली के जरिए पूर्वी राजस्थान की 42 सीटों पर फोकस रहेगा। इनमें जयपुर ग्रामीण, अलवर, करौली, दौसा, भरतपुर व सवाई माधोपुर जिले की विधानसभा सीट शामिल हैं।

राजस्थान विधानसभा चुनाव इतिहास कहता है कि पूर्वी राजस्थान में बीते कई चुनावों में कांग्रेस का दबदबा रहा है। 42 में से 25 सीटों पर कांग्रेस विधायक हैं जबकि 13 सीटों पर समर्थक विधायक का कब्जा है। यहां भाजपा महज 5 सीटों पर सिमटी हुई है।
निर्दलीय विधायक थामेंगे कांग्रेस का हाथ
प्रियंका गांधी की दौसा चुनावी रैली के बारे में कहा जा रहा है कि इसमें कई निर्दलीय विधायक कांग्रेस का हाथ थाम सकते हैं। इन विधायकों को प्रियंका गांधी की चुनावी रैली का बुलाया भेजा गया है। निर्दलीयों के साथ आने से पूर्वी राजस्थान में कांग्रेस की स्थिति अधिक मजबूत हो सकती है।
इन जिलों से आएंगे नेता-कार्यकर्ता
दौसा के सिकराय में हो रही प्रियंका गांधी की चुनावी रैली में दौसा, बांदीकुई, महुआ, सिकराय, अलवर ग्रामीण, लालसोट, राजगढ़, लक्ष्मणगढ़, थानागाजी, हिंडौन, बामनवास, रामगढ़, टोडाभीम, बस्सी, नदबई, आमेर, जमवारामगढ़, चाकसू आदि विधानसभा क्षेत्रों से नेता व कार्यकर्ताओं को बुलाया गया है।
ईआरसीपी के जरिए साधेंगे निशाना
राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 में कांग्रेस ने केंद्र सरकार की राजस्थान कैनाल प्रोजेक्ट (ईआरसीपी) को चुनावी मुद्दा बना रखा है। 13 जिलों को पानी मुहैया करवाने वाले ईआरसीपी के जरिए प्रियंका गांधी भाजपा पर निशाना साधेंगीं।












Click it and Unblock the Notifications