President in Rajasthan Video: 'लखपति दीदी' से संवाद करने बेणेश्‍वर धाम पहुंचीं राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू

President in Lakhpati Didi Conference Dungarpur: राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का आज राजस्‍थान में दूसरा दिन है। सुबह राष्‍ट्रपति दौसा जिले के मेहंदीपुर बालाजी में दर्शन करने पहुंचीं और शाम को डूंगरपुर में लखपति लखपति दीदी सम्‍मेलन में।

राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू डूंगरपुर जिले के बेणेश्‍वर धाम में पहुंच चुकी हैं। यह पहला मौका है जब कोई राष्‍ट्रपति यहां आया है। बेणेश्‍वर धाम आदिवासयिों की आस्‍था का सबसे बड़ा स्‍थल है।

President Draupadi Murmu Lakhpati Didi

यहां देखें LIVE


राजस्‍थान सरकार की राजस्थान ग्रामीण आजीविका विकास परियोजना (राजिविका) की ओर से 'लखपति दीदी योजना' के तहत बेणेश्‍वर धाम में लखपति दीदी सम्‍मेलन का आयोजन किया गया है, जिसमें राष्‍ट्रपति बतौर मुख्य अतिथि शिरकत कर रही हैं। वे यहां करीब 3 घंटा 35 मिनट तक रहेंगी। शाम दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगी।

राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के दौरे को देखते हुए बेणेश्‍वर धाम में 5 अस्‍थायी हेलीपैड बनाए गए। सुरक्षा के पुख्‍ता इंतजाम किए गए। कार्यक्रम स्‍थल पर 10 हजार महिलाओं को बैठने के लिए डोम लगाया गया।

President Draupadi Murmu Lakhpati Didi

राजस्थान ग्रामीण आजीविका विकास परियोजना की ओर से विभिन्‍न स्‍टाल्‍स लगाकर ग्रामीण महिलाओं की तरक्‍की व रोजगार का प्रदर्शन किया गया। इस दौरान राष्‍ट्रपति ने से संवाद भी किया। राष्‍ट्रपति के साथ असम राज्‍यपाल गुलाबचंद कटारिया, राजस्‍थान सीएम भजनालाल शर्मा व जनजाति मंत्री बाबूलाल खराड़ी बेणेश्‍वर पहुंचे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+