फर्जी स्कीम के जरिए 2 राज्यों में 100 करोड़ का लगाया चूना, अब फरार

राजस्थान की एक सोसाइटी ने फर्जी स्कीमों के जरिए हजारों लोगों को चूना लगाया। अब उसके मालिक फरार हैं।

जयपुर। राजस्थान स्थित माउंट आबू में एक कोआपरेटिव सोसाइटी पर गुजरात और राजस्थान पुलिस की नजर है। इस कोआपरेटिव सोसाइटी के खिलाफ गुजरात में 12 और राजस्थान में 4 प्राथमिकी दर्ज कराई गई हैं।

दरअसल, माउंट आबू स्थित अरबुदा क्रेडिट कोआपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड पर 3,000 सदस्यों को धोखा देने का आरोप है। इस सोसाइटी के सदस्य गुजरात और राजस्थान दोनों राज्यों में हैं। पुलिस का अनुमान है कि इस स्कैम की कुल रकम कम से कम 100 करोड़ रुपए तक हो सकती है।

फर्जी स्कीम के जरिए 2 राज्यों के तीन हजार लोगों को लगाया चूना, अब फरार

रविवार (26 फरवरी) को राजस्थान पुलिस ने सोसाइटी के हेडक्वार्टर से हार्ड डिस्क,लैपटॉप और कागजात जब्त किए हैं। साथ ही गुजरात पुलिस ने इस मामले की जांच के लिए ADGP अनिल प्रथम की अगुवाई में टीम गठित की है।

शुरूआती रिपोर्ट्स के मुताबिक संदेह व्यक्त किया जा रहा है कि सोसाइटी ने गुजरात में अपने 47 शाखाओं से 50 करोड़ रुपए और माउंट आबू स्थित हेडक्वार्टर से 50 करोड़ रुपए जमा कराए।

इस घोटाले में प्रमुख संदिग्ध राकेश अग्रवाल और उनकी पत्नी आशा अग्रवाल हैं। दोनों 20 जनवरी से ही गायब हैं। 2012 में स्थापित की गई इस सोसाइटी ने तेजी से गुजरात और राजस्थान में अपने पर फैलाए। गुजरात के वो लोग जो हाल ही माउंट आबू आए, वो उनका निशाना बनते चले गए। 2016 तक सोसाइट के पास एक साथ कई राज्यों में शाखा खोलने का लाइसेंस मिल गया। इसके बाद ही गुजरात में 47 शाखाएं खोली गईं।

माउंट आबू पुलिस स्टेशन में सोसाइटी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने वाले मोहन भाई ने कहा कि उन्होंने मेरे तीन फिक्स्ड डिपॉजिट पर 18 फीसदी ब्याज देने का वादा किया था। जब मैं अपनी तीन भतीजियों की शादी के लिए अपनी FD क्लेम करने गया तो पता चला कि ये सारे वादे झूठे थे।

ये भी पढ़ें: 'बिजली के तार छूकर देखें आदित्यनाथ, करंट है या नहीं'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+