Aaj Ka Panchang 8 July 2026: अष्टमी तिथि, रेवती नक्षत्र, क्या है शुभ मुहूर्त?
Aaj Ka Panchang 8 July 2026: पंचांग का प्रयोग शुभ मुहूर्त निकालने, त्योहारों की तिथि तय करने, व्रत-उपवास करने और ग्रहों की स्थिति जानने के लिए किया जाता है। पंडित चक्रपाणि उपाध्याय के मुताबिक 8 जुलाई 2026 का दिन ज्योतिषीय और धार्मिक रूप से बेहद खास है।
आज का दिन विशेष रूप से मां शीतला की आराधना और आरोग्यता की कामना के लिए समर्पित है। इसके साथ ही पिछले कई दिनों से चले आ रहे पंचक भी आज ही समाप्त हो रहे हैं। ऐसे में यदि आप कोई नया कार्य आरंभ करना चाहते हैं तो कर सकते हैं।

Aaj Ka Panchang: 8 जुलाई 2026 का पंचांग
- तिथि: कृष्ण पक्ष अष्टमी
- नक्षत्र: रेवती
- वार: बुधवार
- मास: आषाढ़ मास
- पक्ष: कृष्ण पक्ष
- विक्रम संवत: 2083
- शक संवत: 1948
- अयन: दक्षिणायन
- ऋतु: वर्षा ऋतु
- सूर्योदय: प्रातः 5:31 बजे (लगभग)
- सूर्यास्त: सायं 7:13 बजे (लग
शुभ मुहूर्त
- विजय मुहूर्त: दोपहर 02:31 से 03:26 तक।
- गोधूलि मुहूर्त: शाम 07:11 से 07:32 तक।
- अमृत काल: सुबह 11:15 से दोपहर 12:54 तक।
अशुभ समय
- राहुकाल : दोपहर 12:26 से 02:11 तक।
- यमगण्ड काल: सुबह 07:14 से 08:58 तक।
Aaj Ka Panchang: कुछ खास बातें
8 जुलाई 2026, बुधवार को आषाढ़ मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि है। इस दिन रेवती नक्षत्र का प्रभाव रहेगा और चंद्रमा मीन राशि में विराजमान रहेंगे। दक्षिणायन और वर्षा ऋतु का यह दिन भगवान श्रीगणेश, भगवान विष्णु तथा बुध ग्रह की पूजा के लिए शुभ माना जाता है। बुधवार होने के कारण बुद्धि, व्यापार, शिक्षा और संवाद से जुड़े कार्यों के लिए विशेष रूप से अनुकूल समय माना जाता है। शुभ कार्य करने से पहले पंचांग और स्थानीय मुहूर्त का अवश्य विचार करें।
भगवान गणेश को प्रसन्न करवे के उपाय
बुधवार के दिन भगवान गणेश की पूजा करने के लिए प्रातः स्नान के बाद साफ वस्त्र धारण करें और पूजा स्थान पर गणेश जी की प्रतिमा या चित्र स्थापित करें। उन्हें दूर्वा, लाल या पीले फूल, सिंदूर, अक्षत, मोदक या लड्डू अर्पित करें। इसके बाद दीपक और धूप जलाकर श्रद्धापूर्वक 'ॐ गं गणपतये नमः' मंत्र का कम से कम 108 बार जप करें , गणेश अथर्वशीर्ष या गणेश चालीसा का पाठ करें। अंत में अपनी मनोकामना और कार्यों में आने वाली बाधाओं को दूर करने की प्रार्थना करें और आरती के बाद प्रसाद सभी में बांटें। मान्यता है कि सच्चे मन से की गई गणेश पूजा बुद्धि, सफलता और शुभ फल प्रदान करती है।












Click it and Unblock the Notifications