Delhi LPG Price : दिल्ली में घरेलू LPG की नई कीमत जारी, आज कितना है 14.2 किलो-19 Kg कमर्शियल सिलेंडर के दाम
Delhi LPG Gas Price: देश की राजधानी दिल्ली में रहने वाले आम नागरिकों और कारोबारियों के लिए रसोई गैस (LPG) की नई दरें जारी हो गई हैं। सरकारी तेल कंपनियों (जैसे इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम) ने एलपीजी सिलेंडर के नए दाम तय कर दिए गए हैं।
राहत की बात यह है कि कमर्शियल गैस सिलेंडर (Commercial Cylinder) की कीमतों में हाल ही में भारी कटौती की गई है, जिससे होटल और रेस्टोरेंट चलाने वाले व्यापारियों को बड़ी राहत मिली है।

आइए जानते हैं कि आज, 8 जुलाई को दिल्ली में घरेलू और कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर किस भाव पर मिल रहे हैं।
दिल्ली में घरेलू एलपीजी सिलेंडर (14.2 किलो) का दाम
दिल्ली में आम जनता के रसोई बजट को देखें तो 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर (Domestic LPG Cylinder) की कीमत ₹942.00 पर बनी हुई है।
पिछले महीने (जून) में अंतरराष्ट्रीय तेल बाजार में मचे घमासान के कारण घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में ₹29 की बढ़ोतरी की गई थी, जिसके बाद यह रेट ₹913 से बढ़कर ₹942 हो गया था। इस महीने तेल कंपनियों ने घरेलू रसोई गैस की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है, जिससे आम उपभोक्ताओं को कोई अतिरिक्त झटका नहीं लगा है।
कमर्शियल गैस सिलेंडर (19 किलो) में बंपर कटौती
व्यापारियों और दुकानदारों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। तेल कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर (Commercial LPG Cylinder) के दाम में ₹183.50 की बड़ी कटौती की है। इस बड़ी कटौती के बाद दिल्ली में अब 19 किलो का कमर्शियल सिलेंडर ₹2,930.00 में मिल रहा है।
बाजार के मुताबिक, पश्चिम एशिया (मिडिल ईस्ट) में जारी तनाव के कुछ कम होने और वैश्विक स्तर पर सप्लाई सुचारू होने की वजह से कमर्शियल गैस की कीमतों में यह पहली बड़ी गिरावट दर्ज की गई है।
ऐसे करें गैस सिलेंडर की कीमत और बुकिंग की जांच
यदि आप अपने क्षेत्र की ताजा LPG कीमत जानना चाहते हैं या गैस सिलेंडर बुक करना चाहते हैं, तो संबंधित कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट या मोबाइल ऐप का उपयोग कर सकते हैं।
- Indane (Indian Oil)
- Bharat Gas
- HP Gas
इसके अलावा, विभिन्न वित्तीय और समाचार प्लेटफॉर्म पर भी समय-समय पर LPG की ताजा कीमतों और नियमों से जुड़ी जानकारी उपलब्ध कराई जाती है।














Click it and Unblock the Notifications