IND vs ENG: ट्रेंट ब्रिज में नजर आए एमएस धोनी, वैभव सूर्यवंशी के छक्के पर ऐसा था कैप्टन कूल का रिएक्शन

IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए तीसरे टी20 मुकाबले में मैदान के अंदर जितनी चर्चा खिलाड़ियों की रही, उतनी ही सुर्खियां स्टैंड्स में बैठे महेंद्र सिंह धोनी ने भी बटोरीं। अपने 45वें जन्मदिन के मौके पर पूर्व भारतीय कप्तान ट्रेंट ब्रिज पहुंचे और उन्होंने स्टेडियम से मुकाबले का आनंद लिया। कैमरे में जैसे ही धोनी दिखाई दिए, सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें और वीडियो तेजी से वायरल होने लगे।

मैच के दौरान धोनी गेस्ट एरिया में भारतीय टीम के सदस्यों और अन्य मेहमानों के साथ बातचीत करते नजर आए। हाथ में कॉफी का कप लिए उनका शांत अंदाज हमेशा की तरह फैंस को पसंद आया। कमेंट्री बॉक्स में भी उनका जिक्र हुआ और स्टेडियम में मौजूद दर्शकों ने तालियों के साथ उनका स्वागत किया।

ms dhoni

युवा वैभव ने जीता धोनी का दिल

भारतीय पारी की शुरुआत करने उतरे 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने आते ही अपने इरादे साफ कर दिए। उन्होंने अपनी दूसरी ही गेंद पर लंबा छक्का लगाकर इंग्लैंड के गेंदबाजों पर दबाव बनाने की कोशिश की। यह शॉट देखकर स्टैंड्स में बैठे एमएस धोनी भी मुस्कुराए और तालियां बजाकर युवा बल्लेबाज की हौसला अफजाई की। कैमरे में कैद हुआ यह पल कुछ ही मिनटों में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

जन्मदिन पर दुनिया भर से मिला सम्मान

महेंद्र सिंह धोनी के 45वें जन्मदिन पर उन्हें सिर्फ भारत से ही नहीं, बल्कि दुनिया के अलग-अलग हिस्सों से भी शुभकामनाएं मिलीं। किसी ने नहीं सोचा होगा कि माही अपना जन्मदिन इंग्लैंड में जाकर मनाने वाले हैं। हालांकि टीम इंडिया की करारी हार ने उनके जन्मदिन का जश्न फीका कर दिया।

टीम इंडिया की शर्मनाक हार

भारत की बल्लेबाजी इस मुकाबले में पूरी तरह बिखर गई। 202 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम इंडिया महज 76 रन पर ऑलआउट हो गई और 125 रन से मुकाबला हार गई। यह टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में रनों के लिहाज से भारत की सबसे बड़ी हार है। वहीं 76 रन भारत का टी20I इतिहास का दूसरा सबसे कम ऑलआउट स्कोर भी बन गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+