Weather Forecast Today: दिल्ली से लेकर UP तक खराब रहेगा मौसम, 15 राज्यों में Rain Alert, चलेंगी तूफानी हवाएं

Weather Forecast Today: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग यानी आईएमडी ने 8 जुलाई 2026 को भारत के 15 राज्यों में भारी बारिश और आंधी-तूफान की गंभीर चेतावनी जारी की है। इस दौरान देश के कई हिस्सों में 70-80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चलेंगी।

मौसम विभाग के मुताबिक बारिश का ये दौर इस पूरे हफ्ते चालू रहेगा। आज देश के जिन 15 राज्यों में आंधी-तूफान का अलर्ट जारी किया है, उनके नाम हैं दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, ओडिशा, कर्नाॉटक, तमिलनाडु ,असम और त्रिपुरा।

Weather Forecast Today 8 July

दिल्ली में आंधी-पानी का अलर्ट जारी

देश की राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों (NCR) में 8 जुलाई से 11 जुलाई 2026 के बीच मौसम काफी आक्रामक रहने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार, 8 और 9 जुलाई को दिल्ली में भारी बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की पूरी संभावना है। जिससे उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत मिलेगी इस दौरान न्यूनतम तापमान 23 से 25 डिग्री और अधिकतम तापमान करीब 33 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

यूपी में भी Rain Alert

उत्तर प्रदेश में 8 जुलाई 2026 को लखनऊ, कानपुर, इटावा, वाराणसी, शाहजहांपुर, मुजफ्फरनगर और बांदा सहित कई जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में अत्यधिक भारी बारिश हो सकती है, जबकि पूर्वी उत्तर प्रदेश में तेज गरज के साथ बौछारें पड़ने और तापमान में गिरावट की उम्मीद है।

महाराष्ट्र में ऑरेंज अलर्ट

महाराष्ट्र के मुंबई और ठाणे सहित कई तटीय जिलों में बारिश के कारण सड़कें जलमग्न हो चुकी हैं। मौसम विभाग ने मुंबई के लिए जहां येलो अलर्ट जारी किया है, वहीं ठाणे, पालघर और नासिक के लिए ऑरेंज अलर्ट घोषित किया गया है। अधिकारियों का कहना है कि 9 जुलाई से इन क्षेत्रों में बारिश की तीव्रता कम होकर सामान्य स्तर पर आ सकती है।

राजस्थान में मौसम रहेगा खराब

राजस्थान के जयपुर, सीकर और जोधपुर में आज भी भारी बारिश की चेतावनी है, यहां 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे के हिसाब से हवाएं चलेंगी। जयपुर में अधिकतम तापमान 34 डिग्री रहेगा। वहीं पंजाब के अमृतसर, लुधियाना और जालंधर में भी 55 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार वाली हवाओं के साथ मूसलाधार बारिश की संभावना जताई गई है।

उत्तराखंड -हिमाचल में रेन अलर्ट

उत्तराखंड के नैनीताल, चमोली और बागेश्वर में भारी बारिश के चलते भूस्खलन की आशंका है। हिमाचल प्रदेश के शिमला, मनाली और कांगड़ा में 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने का अनुमान है।

जम्मू-कश्मीर में बरसेंगे बादल

जम्मू-कश्मीर के डोडा, रामबन और अनंतनाग में तेज बारिश के साथ 65 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज हवाएं चलने की चेतावनी है, सभी को अलर्ट रहने की जरूरत है।

पश्चिम बंगाल में भी होगी बरसात

पश्चिम बंगाल में स्थिति और भी गंभीर बनी हुई है। कोलकाता, दार्जिलिंग, कलिम्पोंग और जलपाईगुड़ी सहित उत्तर और दक्षिण 24 परगना जिलों में भारी बारिश के कारण ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। तीस्ता, तोर्सा और जलढाका जैसी प्रमुख नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है, जिससे निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा जा रहा है।

यह पढ़ें: Gurugram Rain: गुरुग्राम में भारी बारिश के बाद पुलिस की एडवाइजरी, कॉर्पोरेट कंपनियों को Work From Home की सलाह
यह पढ़ें: Gurugram Rain: गुरुग्राम में भारी बारिश के बाद पुलिस की एडवाइजरी, कॉर्पोरेट कंपनियों को Work From Home की सलाह
यह पढ़ें:Wayanad landslide: वायनाड में भूस्खलन ने मचाई तबाही, 1 की मौत, कई लोगों के फंसने की आशंका, याद आया पुराना मंजर
यह पढ़ें:Wayanad landslide: वायनाड में भूस्खलन ने मचाई तबाही, 1 की मौत, कई लोगों के फंसने की आशंका, याद आया पुराना मंजर
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+