राजस्थान में 300 साल पुराने मंदिर पर बुलडोजर चलने के मामले में सियासत शुरू

जयपुर, 22 अप्रैल। राजस्थान के अलवर जिले के राजगढ़ में 300 साल पुराने शिवालय समेत तीन मंदिरों पर बुलडोजर चलाए जाने के मामले में सियासत शुरू हो गई है। इस मामले पर राजस्थान की कांग्रेस सरकार पर भारतीय जनता पार्टी ने तीखे हमले शुरू कर दिए हैं। राजस्थान ही बल्कि केंद्र के भाजपा नेता भी कांग्रेस पर बुलडोजर को लेकर निशाना साध रहे हैं।

Temple

राजस्थान भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां

राजगढ़ में मंदिरों पर जेसीबी चलने के मामले में राजस्थान भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां ने कहा कि राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार को रास्ता निकालकर मंदिर को बचाना चाहिए था। हिंदू नववर्ष पर करौली शहर में शोभयात्रा पर पथराव की घटना के बाद सरकार की नीयत साफ नजर आ रही है। कांग्रेस सरकार तुष्टिकरण की राजनीति करके अपने वोट बैंक को खुश करना चाहती है, इसलिए 300 साल पुराने मंदिर को तोड़ दिया गया।

आईटी सेल के चीफ अमित मालवीय

भाजपा के नेशनल आईटी सेल के चीफ अमित मालवीय ने ट्वीट में लिखा कि हिंदुओं की आस्था को ठेस पहुंचाना ही कांग्रेस का सेक्युलरिज्म है। राजस्थान के अलवर में विकास के नाम पर 300 साल पुराना शिव मंदिर तोड़ा गया है। करौली और जहांगीरपुरी पर आंसू बहाना और हिंदुओं की आस्था को ठेस पहुंचाना ही कांग्रेस का सेक्युलरिज्म है।

गजेंद्र सिंह शेखावत, सांसद जोधपुर

वहीं, इस मामले में राजस्थान के जोधपुर से भाजपा सांसद और केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने ट्वीट कर लिया कि 'उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और दिल्ली में बुलडोजर चलता देखकर राजस्थान की कांग्रेस सरकार भी अपने वोट बैंक के लिए बुलडोजर चलवा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+