लॉकडाउन: धौलपुर में बाजार बंद कराने गई पुलिस टीम पर हमला, एक पुलिसकर्मी घायल

धौलपुर। कोरोना वायरस के संक्रमण के चलते पूरे देश में लॉकडाउन लगा हुआ है। लॉकडाउन में पान-गुटखा की दुकानों समते बाजार सभी दुकानें बंद है। लॉकडाउन का राजस्थान के धौलपुर जिले में पालन कराने गई पुलिस और प्रशासन की टीम पर लोगों ने हमला कर दिया। इस हमले में एक पुलिसकर्मी घायल हो गया। वहीं, अन्य पुलिसकर्मियों ने भागकर अपनी जान बचाई। पुलिस पर हमले की सूचना पर कई थानों की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई और चार दुकानदारों को हिरासत में ले लिया।

lockdown news update in dholpur: police team attacked for closing gutkha shop in Dholpur

जानकारी के मुताबिक, मामला राजस्थान के धौलपुर जिले के बाड़ी कस्बे का है। बाड़ी उप खंड में पान मसाला एवं गुटखा और कपडे की दुकान के खुले होने की सूचना स्थानीय पुलिस और प्रशासन को मिली थी। सूचना पर पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई। पान मसाला की दुकान और कपड़े की दुकान पर भीड़ लगी हुई थी। पुलिस ने जब लोगों से लॉकडाउन और सोशल डिस्टेंस की पालना कराने का हवाला देते हुए घर जाने के लिए कहा तो दुकानदार आग बबूला हो गए। सभी लोगों ने लामबंद होकर पुलिसकर्मियों से हाथापाई शुरू कर दी।

आरोपियों ने पुलिस प्रशासन की टीम पर हमले करना भी शुरू कर दिया। जिसमें एक पुलिसकर्मी दिलीप सिंह चोटिल हो गया। आरोपियों से जान बचाकर पुलिस की टीम मौके से भाग गई। इसके बाद में मामले की सूचना स्थानीय कोतवाली थाना पुलिस को दी गई। भारी तादाद में पुलिस बल और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। जिनके पहुंचने से पूर्व ही आरोपी मौके से फरार हो गए। लेकिन पुलिस ने दबिश देकर चार दुकानदारों को हिरासत में ले लिया हैं। मामले में चोटिल हुए पुलिसकर्मी दिलीप सिंह ने दुकानदारों के खिलाफ मामला दर्ज कराया हैं। पुलिस ने चोटिल पुलिस कर्मी का मेडीकल करा दिया हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों को चिन्हित कर लिया है। जिन्हें शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा। फिलहाल पुलिस ने टीम गठित कर अन्य आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+