Kota News: दोस्त की मौत के गम में जान देने वाला था छात्र, लेकिन फिर एक फोन कॉल से हुआ ऐसा
Kota News: देशभर में सुसाइड सिटी के नाम से विख्यात हो चुके कोटा शहर में आज पहली बार पुलिस की तत्परता से छात्र की जान बच गई।
वाराणसी के छात्र रणवीर की सुसाइड के बाद नासिक निवासी छात्र अगस्तया के सुसाइड की सूचना पर सरपट दौड़ी कोटा पुलिस ने उसकी जान बचा कर रेस्क्यू कर लिया।

वाराणसी में 11वीं मंजिल से कूदकर जान देने वाले रणवीर का एक इंस्टाग्राम फ्रैंड भी सुसाइड करने वाला था। प्रोफाइल पिक में उसने फांसी की फोटो लगाई।
इंस्टाग्राम के बायो पर भी उसने एक हिंट दिया। रणवीर केस की जांच के दौरान वाराणसी पुलिस को यह जानकारी मिली।
उन्होंने तुरंत कोटा पुलिस को मैसेज भेजा की कोटा में एक छात्र सुसाइड करने वाला है। प्लीज इसे बचा लीजिए। उसके नाम पते की जानकारी दी।
कोटा पुलिस अधीक्षक शरद चौधरी ने बताया कि छात्र की सुसाइड का अलर्ट मिलते ही 3 घंटे में पुलिस ने उसे बचा लिया। सुसाइड का प्रयास वाला लड़का नासिक का रहने वाला है।
Kota news: यह छात्र करने वाला था सुसाइड,लेकिन कोटा पुलिस ने बचा ली जान #Kota @KotaPolice pic.twitter.com/eTV5oglQ6l
— PURSHOTTAM KUMAR (@pkjoshinews) February 11, 2024
वह कोटा में रहकर इंजिनियरिंग की तैयारी कर रहा है। इंस्टाग्राम पर उसका नाम अगस्तया है। शुक्रवार को रणवीर की मौत के बाद अगस्तया ने अपने इंस्टाग्राम के बायो में मरने की बात कही।
उसने लिखा- 'क्या मुझे मर जाना चाहिए या फिर एक कप कॉफी पीनी चाहिए।' शनिवार की सुबह उसने अपना ये बायो हटा लिया।
वाराणसी कैंट थाना पुलिस उसकी ऑनलाइन गतिविधियों पर नजर बनाई थी। थोड़ी देर में उसने फिर से बायो अपडेट किया। इस बार सुसाइड का टाइम लिख दिया।
जिसके बाद वाराणसी कैंट थाना पुलिस ने उसका लोकेशन ट्रैक किया तो वह कोटा में था। वाराणसी पुलिस ने तत्काल कोटा पुलिस से सम्पर्क साधा और लोकेशन शेयर किया।
शनिवार को ही करीब 11 बजे उसका बायो फिर से अपडेट हुआ। अबकी बार लिखा-"10/02/2024. 1.30pm Y' all know" उसका हिंट था कि 10 फरवरी को दोपहर के डेढ़ बजे मैं क्या करूंगा, वह आप सबको पता है। रणवीर केस के संबंध में वाराणसी पुलिस उसके दोस्तों की प्रोफाइल खंगाल रही थी।
तभी अगस्तया के बायो पर उनकी नजर पड़ी। फिर उन्होंने तुरंत कोटा पुलिस को इनकी सूचना दी। हालांकि दोपहर 1 बजे उसने अपनी बायो और प्रोफाइल चेंज कर ली थी।
गौरतलब है कि वाराणसी में शुक्रवार को रणवीर उपाध्याय (19) ने वरुणा गार्डेन बिल्डिंग की 11वीं मंजिल से कूदकर सुसाइड कर लिया था।
दोपहर करीब 3 बजे इंस्टा पर LIVE आया और चिल्लाते हुए छत से पीठ के बगल कूद गया। हैरानी ये है कि अपने जन्मदिन पर इस तरह जीवन का अंत कौन करता है।
नजदीकी लोगों का मानना है कि रणवीर ने अपने गेम की काल्पनिक दुनिया में ही सुसाइड कर लिया। वह रियल लाइफ में था ही नहीं। अगर होता तो माता-पिता के बारे में जरूर सोचता। वह बाहरी दुनिया से कट चुका था और काल्पनिक दुनिया में ही खोया रहता था।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications