Rajasthan Chunav: क्या पीएम मोदी राजस्थान के तेजाजी मंदिर में हनुमान बेनीवाल की वजह से आए? Video Viral
PM Modi in Veer Tejaji Temple Nagaur: राजस्थान विधानसभा चुनाव में सभाए करने आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नागौर के खरनाल स्थित वीर तेजाजी मंदिर में पूजा अर्चना भी की।
PM Modi in Tejaji Mandir: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 में भाजपा की जीत की कामना लेकर वीर तेजाजी मंदिर पहुंचे। 18 नवंबर की दोपहर को पीएम मोदी ने नागौर के खरनाल स्थित वीर तेजाजी मंदिर में पूजा-अर्चना की। (वीडियो नीचे)
वीर तेजाजी मंदिर में दर्शन करने से पहले पीएम मोदी ने दोपहर को 12 बजे भरतपुर के एमएसजे कॉलेज ग्राउंड में चुनावी सभा को सम्बोधित किया। शाम सवा चार बजे नागौर जिला खेल स्टेडियम में विजय संकल्य सभा में शामिल हुए।

वीर तेजाजी मंदिर खरनाल धाम नागौर में पीएम मोदी आरएलपी सुप्रीमो व खींवसर से प्रत्याशी हनुमान बेनीवाल की वजह आए। हनुमान बेनीवाल ने उनको यहां पर आने को मजबूर किया है। यह दावा वन इंडिया हिंदी टीम नहीं बल्कि खुद हनुमान बेनीवाल कर रहे हैं।
पीएम मोदी के वीर तेजाजी मंदिर में पहुंचकर पूजा अर्चना करने के मौके पर हनुमान बेनीवाल का सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें हनुमान बेनीवाल जनता से कह रहे हैं कि ये याद रखना कि मोदी जी को तेजा जी किसने याद दिलाया?

वीडियो में हनुमान बेनीवाल ने कह रहे हैं कि पीएम मोदी पहले तेजाजी को नहीं जानते थे। उन्होंने ही उनको तेजा जी याद दिलाए हैं। जब मैं नागौर सांसद चुनकर लोकसभा में गया तो वहां पर मैंने 'तेजाजी महाराज की जय' बोली।
हनुमान बेनीवाल के अनुसार जब उन्होंने लोकसभा में तेजाजी की जय बोली तो मोदी जी,अमित शाह और राजनाथ जी बोले कि तेजाजी कौन हैं? मैंने कहा था कि ये ही हैं। आगे देखना आप कि तेजाजी कौन हैं। पता लग जाएगा आपको।
भाजपा की ओर से सोशल मीडिया पर शेयर किए वीडियो में बताया है कि राजस्थान में खासकर मारवाड़ अंचल में लोकदेवता वीर तेजाजी की काफी मान्यता है। केंद्र सरकार ने वीर तेजाजी का विशाल मंदिर बनाने की योजना को स्वीकृति दी है।
नागौर में वीर तेजाजी की काफी मान्यता है। इन्होंने गायों को बचाने के लिए बलिदान दिया था। यहां के लोगों को इस बात का भी गर्व है कि उनके यहां वीर तेजाजी का मंदिर है। दूर-दूर से लोग वीर तेजा की जन्मस्थली खरनाल धाम आते हैं।
बता दें कि खरनाल में अभी वीर तेजाजी का छोटा सा मंदिर है, जो एक कमरे को है। केंद्र सरकार की ओर से तेजाजी का विशाल मंदिर बनाया जाएगा, जिसका मॉडल भी तैयार कर लिया गया है। आउटर वॉल बनकर तैयार हो चुका है।
उल्लेखनीय है कि राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 में प्रचार करने पीएम मोदी जहां भी जाते हैं। वहां स्थानीय मंदिरों व लोक देवताओं का आशीर्वाद जरूर लेते हैं। नागौर का वीर तेजाजी मंदिर पाली व जोधपुर जिले से लगता हुआ है। यह मारवाड़ अंचल भाजपा के लिए भी खास है। इस अंचल में पिछले चुनाव में भाजपा अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई थी। यहां दस में से भाजपा सिर्फ दो ही सीट जीत पाई थी।












Click it and Unblock the Notifications