पीएम मोदी ने दिखाई अजमेर -दिल्ली कैंट वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी, जानें कहां-कहां रुकेगी, पढ़ें पूरा शेड्यूल

Vande Bharat Express: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 12 अप्रैल को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए राजस्थान की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाई

Ajmer-Delhi Cantt Vande Bharat Express

Vande Bharat Express: राजस्थान के अजमेर से दिल्ली को जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को पीएम मोदी ने वर्चुअल माध्यम से हरी झंडी दिखा दी है। यह ट्रेन सप्ताह में 6 दिन यह ट्रेन चलेगी। प्रत्येक बुधवार को इस ट्रेन का संचालन नहीं होगा। हर बुधवार को जयपुर में मेंटिनेस वर्क होगा। इस कारण ट्रेन का संचालन बंद रखा जाएगा। बता दें कि यह राजस्थान की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन है।

ट्रेन की टाइमिंग
यह अजमेर से सुबह 6 बजकर 10 मिनट पर रवाना होगी और दोपहर 12 बजकर 15 मिनट में दिल्ली पहुंच जाएगी। यानी कुल 6 घंटे 5 मिनट में सफर पूरा होगा। वहीं दिल्ली से यह ट्रेन शाम के 6 बजकर 10 मिनट पर रवाना होगी और रात के 12 बजकर 15 मिनट पर पहुंचेगी।

जयपुर, अलवर और गुड़गांव में होगी स्टॉपेज
अजमेर से दिल्ली के बीच तीन स्टेशनों जयपुर, अलवर और गुड़गांव पर ट्रेन का स्टॉपेज होगा। ट्रेन की औसत गति 72.74 किलोमीटर प्रति घंटा होगी।

राजस्थान के बजट में 14 गुना बढ़ोतरी
राजस्थान की पहली वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाते हुए पीएम मोदी ने कहा कि वर्ष 2014 से पहले की तुलना में राजस्थान के रेल बजट में 14 गुना की बढ़ोतरी की गई है। रेलवे में गेज परिवर्तन और दोहरीकरण के जो काम बीते वर्षों में हुए हैं उनका लाभ राजस्थान के जनजातीय क्षेत्रों को भी हुआ है। रेलवे लाइनों के साथ साथ रेलवे स्टेशनों का भी कायाकल्प किया जा रहा है।

राजस्थान देश के Top Tourist Destination में से एक: पीएम
पीएम मोदी ने कहा कि शूरवीरों की धरती राजस्थान को आज हमारी सरकार नई संभावनाओं और अवसरों की धरती बना रही है। राजस्थान देश के Top Tourist Destination में से एक है। राजस्थान की कनेक्टिविटी को लेकर बीते वर्षों में जो काम सरकार ने किया है, वो अभूतपूर्व है।

आजादी के बाद रेलवे पर राजनीतिक स्वार्थ हावी रहा
पीएम मोदी ने कहा कि आजादी के बाद रेलवे के आधुनिकीकरण पर हमेशा राजनीतिक स्वार्थ हावी रहा। राजनीतिक स्वार्थ को देख कर ही तय किया जाता था कि कौन रेल मंत्री बनेगा, राजनीतिक स्वार्थ ने ही ऐसी-ऐसी ट्रेनों की घोषणा करवाई जो कभी चली ही नहीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+