PM Modi in Barmer: राजस्थान के बायतू की जनसभा में पीएम मोदी के चुनावी भाषण की 20 खास बातें
PM Modi in Balotara Rajasthan: राजस्थान के बालोतरा जिले के बायतु में बुधवार को विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर कई निशाने साधे और राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 में भाजपा की सरकार बनवाने को कहा। (वीडियो नीचे)

पढें-पीएम मोदी के चुनावी भाषण की प्रमुख बातें
- पूरा देश आज भाई दूज का त्योहार मना रहा है और ये मेरा सौभाग्य है कि मैं आज राजस्थान की अपनी बहनों के बीच आया हूं।
- मेरा भी ये प्रयास रहता है कि मैं अपनी बहनों की हर समस्या को दूर कर सकूं और आपका जीवन आसान बना सकूं।
- बीते 10 वर्षों में केंद्र सरकार की योजनाओं में नारी सुरक्षा और नारी सशक्तिकरण को ही सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है। अब मेरा मिशन बहनों को समस्या से निजात दिलाने का है।
- मैं दिल्ली से जल जीवन मिशन का पैसा भेजता हूं, लेकिन ये कांग्रेस के लोग आदतन मजबूर उसमें भी कमीशन खा जाते हैं। कांग्रेस के लोग पानी जैसे पुण्य काम में भी पैसे कमाने का कारोबार करते हैं, भ्रष्टाचार करते हैं।
- बीते 5 वर्षों में राजस्थान में आप लोग कोई भी तीज त्योहार शांति से नहीं मना पाए हैं। कभी दंगे, कभी पत्थरबाजी, कभी कर्फ्यू... कांग्रेस की पिछले पांच सालों की यही तस्वीर रही है। इसलिए कांग्रेस को यहां से हटाना बहुत जरूरी है ।
- राजस्थान में लॉकरों से सोना व कालाधन निकल रहा है। सोना भी आलू वाला सोना नहीं। चोरी किया हुआ सोना है। वरना तो ये जाकर लिखवा देंगे कि यह सोना आलू से निकाला है।
- राजस्थान में लाल डायरी पढ़ने के बाद कांग्रेस का एक भी व्यक्ति को नहीं जीताना चाहिए। कांग्रेस वाले वोट मांगने आए तब लाल डायरी पर सवाल पूछें।
- राजस्थान का जिन्होंने लूटा है। उनको लौटाना पड़ेगा। जेल भी जाना पड़ेगा। चुनाव में कमल का निशान ऐसे दबाओ जैसे भष्टाचारियों को फांसी दे रहे हो।
- राजस्थान को लूटने वालों को सजा दिलाने के लिए आप लोगों ने मुझे इसी काम के लिए बैठाया है। आपको मोदी की गारंटी की है कि जो आपने कहा वो मोदी करके रहेगा।

पीएम मोदी ने बायतू जनसभा में यह भी कहा
पीएम मोदी ने बायतू चुनावी रैली में कहा कि कांग्रेस जब केंद्र में थी, तो डर-डर कर सरकार चलाती थी। कांग्रेस राज में आतंकी हमले के बाद विदेश से मदद की गुहार लगाई जाती थी। आज भाजपा सरकार में आतंकियों को घर में घुसकर मारा जाता है।
राजस्थान, वीरों और वीरांगनाओं का प्रदेश है। बहादुरी, वीरता, शौर्य... यहां की रगों में है, यहां की मिट्टी में है। हर वीर माता की कोख से वीरता पैदा होती है। लेकिन कांग्रेस ने राजस्थान से कुछ नहीं सीखा।
प्रधानमंत्री राजस्थान में बोले कि कांग्रेस ने युवाओं को पूरी तरह से पेपर लीक माफिया के हवाले छोड़ दिया। राजस्थान में परीक्षा हो और पेपर लीक न हो, ये असंभव सा हो गया है। पेपर लीक माफिया के तार सीधे कांग्रेस के नेताओं से ज़ुड़े हैं।












Click it and Unblock the Notifications