Barmer Lok Sabha Seat: PAK बॉर्डर पर गरजे PM मोदी, बोले-'हिम्मत है तो आंख उठा कर दिखाएं दुश्मन'
PM Modi in Barmer Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 में पीएम नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को राजस्थान के बाड़मेर-जैसलमेर संसदीय क्षेत्र में जनसभा को सम्बोधित किया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कांग्रेस की इतनी गिरी हुई सोच थी कि बाड़मेर-जैलसमेर सीमावर्ती इलाके हैं। देश के अन्य हिस्सों की तुलना में बॉर्डर के पास वाली जगहों पर ज्यादा विकास कार्य इसलिए नहीं करते कि दुश्मन देश उन क्षेत्रों पर कब्जा कर लेंगे।

पीएम मोदी कहते हैं कि सीमावर्ती इलाकों के विकास को लेकर भाजपा की सोच कांग्रेस से जुदा है। भाजपा सरकार इन इलाकों को आखिरी नहीं, पहला गांव मान कर विकसित कर रही है। वैसे दुश्मन आंख उठाकर भी भारत की ओर नहीं देख सकता।
पीएम मोदी ने यह भी कहा कि गुजरात के कुच्छ जिले का हाल भी बाड़मेर-जैसलमेर जैसा था, मगर वहां भाजपा सरकार ने कच्छ को सबसे तेज विकास करने वाले जिलों में शामिल करवा दिया। कच्छ की तर्ज पर बाड़मेर भी तेजी से विकास की पटरी पर दोड़ेगा।
महिलाओं को आगे बढ़ाने आत्मनिर्भर बनाने के लिए पीएम विश्वकर्मा योजना शुरू की है। बाजरा की खेती को बढ़ावा और किसानों को संबल के लिए बाजरा अनुसंधान केंद्र खोला, जिससे बाड़मेर के बाजरे को विश्व में पहचान मिलेगी। इससे किसानों को फायदा मिलेगा। आपके सपने ही मेरे संकल्प हैं।
उल्लेखनीय है कि बाड़मेर लोकसभा सीट पर भाजपा ने मौजूदा सांसद व केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी को मैदान में उतार रखा है जबकि कांग्रेस ने आरएलपी से आए उम्मेदाराम बेनीवाल को टिकट दे रखा है। इन दोनों को निर्दलीय रविंद्र सिंह भाटी कड़ी टक्कर दे रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications