प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल आएंगे झुंझुनूं, हवाई पट्टी पर होगी जनसभा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को झुंझुनूं दौरे पर रहेंगे। वे यहां हवाई पट्टी पर दोपहर 12 बजे सभा को संबोधित करेंगे। मोदी की सभा की तैयारी शनिवार को शुरू कर दी गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विशेष हेलिकॉप्टर से तारानगर से झुंझुनूं आएंगे।
वहीं आज शनिवार को राष्ट्रीय सचिव ओमप्रकाश धनखड़ झुंझुनूं पहुंचे। हवाई पट्टी पर होने वाली सभा स्थल का जायज लिया। इसके अलावा एडीशनल एसपी, एसडीएम, डीएसपी सिटी सहित पुलिस के अन्य अधिकारियों ने सभा स्थल का जायजा लिया। वहीं एसपीजी की टीम आज झुंझुनूं पहुंचेगी।

राष्ट्रीय सचिव धनखड़ ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार को झुंझुनूं में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे और सभा को लेकर जनता में जबरदस्त उत्साह है व कल का दिन झुंझुनूं के लिए ऐतिहासिक रहेगा।
भाजपा प्रत्याशियों को जिताने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी माहौल बनाएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीसरी बार झुंझुनूं के दौरे पर आ रहे हैं। इससे पहले 2018 के विधानसभा चुनाव में भी झुंझुनूं में सभा को संबोधित किया था। लेकिन भाजपा को पीएम मोदी के झुंझुनू में प्रचार का कोई ज्यादा फायदा नहीं मिल पाया था।
भाजपा झुंझुनू जिले की 7 सीटों में से सिर्फ एक ही सीट जीत पाई थी।वही एक बार 2013 में जिले के खेतड़ी में जनसभा कर चुके है। 2018 के चुनाव से पहले प्रधानमंत्री ने झुंझुनूं में इसी जगह पर जनसभा को संबोधित कर चुके है। उसके बाद भी भाजपा झुंझुनूं जिले की 7 सीट में से 1 सीट पर ही जीत दर्ज कर पाई थी। इस बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा से क्या बीजेपी को फायदा होगा या नहीं यह तो 3 दिसंबर को आने वाले चुनाव परिणाम के बाद ही पता चलेगा।
स्ट्रिंगर: जितेंद्र सिंह शेखावत, झुंझनू











Click it and Unblock the Notifications