PM Kisan Yojana 21st Installment: राजस्थान के 68 लाख किसानों की बल्ले-बल्ले, हुआ इतने रुपयों का फायदा
PM Kisan Yojana 21st Installment: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार (19 नवंबर, 2025) को तमिलनाडु के कोयम्बटूर से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) जारी की। इस योजना की यह 21वीं किस्त है। राजस्थान के करीब 68 लाख किसानों को इस योजना का लाभ मिला है। इस योजना के तहत, छोटे और सीमांत किसानों को तीन किस्त में 2,000 रुपये मिलते हैं। प्रदेश के किसानों के खाते में दो हजार के बजाय तीन हजार रुपये मिली है। किसानों के खातों में लगभग 1,400 करोड़ रुपये सीधे ट्रांसफर किए गए।
पीएम किसान सम्मान निधि का राज्य स्तर पर आयोजित कार्यक्रम जयपुर के दुर्गापुरा स्थित राज्य कृषि प्रबंधन संस्थान (SIAM) में हुआ। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किसानों को मिली इस राहत के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की 6,000 राशि के साथ प्रदेश सरकार 3,000 की अतिरिक्त सहायता दे रही है।

PM Kisan Yojana 21st Installment: 68 लाख किसानों को मिली राशि
- मुख्यमंत्री ने बताया कि केंद्र सरकार अब तक सिर्फ राजस्थान के किसानों को 20 किस्तों में 25,000 करोड़ रुपये से अधिक की सहायता राशि दी गई है।
- इस मामले में किसानों को लाभ पहुंचाने के मामले में राजस्थान पूरे देश में पांचवें स्थान पर है।
यह भी पढ़ें: Rajasthan News: राजस्थान लाया जाएगा गैंगस्टर Anmol Bishnoi, राजू ठेहट मर्डर केस समेत इन मामलों में होगी पूछताछ
- केंद्र सरकार की 6,000 की राशि 3 किस्तों में सालाना मिलती है। अब प्रदेश के किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि के तहत 3,000 रुपये अतिरिक्त मिलेंगे।
- पीएम किसान सम्मान निधि के तहत राजस्थान के किसानों को खाते में सीधे 3,000 रुपये की सहायता राशि पहुंचाई गई है।
Rajasthan CM का वादा, 'सहायता राशि 12,000 तक करेंगे'
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बताया कि राज्य सरकार किसानों की आर्थिक सुरक्षा को प्राथमिकता दे रही है। सीएम ने कहा कि प्रदेश सरकार का लक्ष्य है कि भविष्य में राजस्थान के किसानों को सालाना 12,000 रुपये पीएम किसान सम्मान के तहत मिले। केंद्र सरकार की ओर से मिलने वाली 6,000 की सहायता के साथ प्रदेश सरकार अपनी ओर से 6,000 की यह राशि देगी।
उन्होंने किसानों को ब्याजमुक्त कर्ज देने की योजना पर कहा कि अब तक 77 लाख से अधिक किसानों को इसका लाभ मिला है। 43,000 करोड़ रुपये से ज्यादा का ब्याजमुक्त फसली ऋण प्रदेश के किसानों को दिया जा चुका है।
यह भी पढ़ें: Rajasthan News: Khatushyam की यात्रा पर निकलने से पहले नोट कर लें ये जानकारी, बिना दर्शन के लौटना पड़ सकता है!












Click it and Unblock the Notifications