चूरू: पति को कमरे में बंधक बनाकर पत्नी से गैंगरेप, हत्या करने की धमकी देते हुए फरार

चूरू। राजस्थान के चूरू जिले में दिवाली की रात पति को बंधक बनाकर पत्नी से गैंगरेप करने का मामला सामने आया है। पीड़ित महिला ने पुलिस को तीन आरोपियों को नामजद करते हुए तहरीर दी है। पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत पर तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही महिला को मेडिकल परीक्षण के लिए राजकीय भरतिया अस्पताल में भेजा है।

physical attack of wife by taking husband as hostage

जानकारी के अनुसार, मामला चूरू जिला मुख्यालय के नई सड़क इलाके का है। पीड़ित महिला ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि तीनों आरोपियों ने दिवाली की रात यानी 27 अक्टूबर को उसके साथ गैंगरेप किया। तहरीर में बताया कि धोलिया, इमरान और रुस्तम उसके घर में जबरन घुस आए और उसके पति के साथ मारपीट करते हुए उसे एक कमरे में बंधक बना लिया। इस दौरान धोलिया नाम के शख्स ने उसे जान से मारने की धमकी देकर पहले रेप किया।

आरोपियों ने उसे धमकी दी कि उन पर 10 से ज्यादा हत्या के मामले चल रहे हैं। यदि रेप के बारे किसी को बताया या विरोध किया तो वो पति-पत्नी दोनों की हत्या कर देंगे। पीड़िता ने बताया कि आरोपी रात के लगभग 12 बजे उनके घर में घुसे थे और तड़के तीन बजे तक उसके साथ गलत काम करते रहे। इसके बाद वो उन्हें धमकी देते हुए वहां से फरार हो गए। महिला और उसका पति वारदात के बाद इतने डर गए कि वो तुरंत मामला दर्ज कराने की हिम्मत नहीं जुटा पाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+